फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana will float global tenders to purchase Corona Vaccine says Minister Anil Vij

कोरोना से जंग: हरियाणा सरकार का फैसला, कोरोना वैक्सीन के लिए जारी होंगे ग्लोबल टेंडर

Thu, 13 May 2021 09:32 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 13 May 2021 09:32 AM IST
सार

स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश सरकार कोरोना वैक्सीन खरीदने के लिए वैश्विक निविदाएं जारी करेगी, ताकि राज्य के 18+ नागरिकों का जल्द से जल्द टीकाकरण किया जा सके।

विज्ञापन
Haryana will float global tenders to purchase Corona Vaccine says Minister Anil Vij
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज। - फोटो : ANI

विस्तार

हरियाणा में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच बड़ा फैसला लिया गया है।  स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश सरकार कोरोना वैक्सीन खरीदने के लिए वैश्विक निविदाएं जारी करेगी, ताकि राज्य के 18+ नागरिकों का जल्द से जल्द टीकाकरण किया जा सके।

विज्ञापन
इसके अलावा महामारी के हॉटस्पॉट वाले गांवों में 15 मई से आइसोलेशन केंद्र बनाकर लोगों की जांच शुरू की जाएगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कोविड की स्थिति का जायजा लेने के लिए हुई बैठक में कहा कि जांच के दौरान जिन लोगों में कोरोना के लक्षण दिखाई दें, उनको गांव में ही बनाए गए आइसोलेशन केंद्र में क्वारंटीन किया जाए। वहीं पर उनका इलाज सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आइसोलेशन केंद्र में मेडिकल, पैरामेडिकल, आशा वर्कर इत्यादि कर्मचारियों की 24 घंटे ड्यूटी लगाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि प्रारंभ में एक हजार आइसोलेशन केंद्र बनाने की योजना है, जिसके लिए वर्तमान में ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच को 5,000 थर्मल स्कैनर, 4,000 ऑक्सीमीटर व पर्याप्त मात्रा में पैरासिटामोल व अन्य आवश्यक दवाइयां स्टॉक में उपलब्ध हैं। महामारी को रोकने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य किया जाए, चाहे वह आधारभूत संरचना की बात हो या किसी प्रकार की अन्य आवश्यक चीजों के खरीदने की। मौके पर खरीद करें। हर सीएचसी में 5-10 बेड की व्यवस्था हो।


मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि मेडिकल कॉलेजों में ऑक्सीजन के भंडारण के लिए ऑक्सीजन टैंक जल्द से जल्द बनाए जाएं। जिन जिलों में मेडिकल कॉलेज दूर हैं और ऑक्सीजन के लिए ऑक्सीजन-सिलेंडर पर निर्भरता है, वहां पर लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की व्यवस्था की जाए। उन्होंने हर जिला में 5 से 10 नए वेंटिलेटर स्थापित करने के भी निर्देश दिए। इसकी निगरानी रखी जाए कि निजी अस्पताल बेड के लिए निर्धारित दरों से अधिक न वसूलें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed