फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana weather update: Chance of rain in Haryana from July 10 to 14

पंजाब और हरियाणा में गर्मी का सितम जारी: आज से बदलेगा मौसम, 10 से 14 जुलाई तक बारिश की संभावना

Fri, 09 Jul 2021 02:51 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 09 Jul 2021 02:51 AM IST
सार

हरियाणा में गर्मी का सितम जारी है। इस बीच राहत भरी खबर यह है कि 10 जुलाई से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलेगा। 14 जुलाई तक लोगों को प्रचंड गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। हरियाणा के गुरुग्राम में गुरुवार को अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। यह सामान्य से छह डिग्री अधिक है। 

विज्ञापन
Haryana weather update: Chance of rain in Haryana from July 10 to 14
तापमान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिमालय की तलहटियों से शुक्रवार रात को टर्फ रेखा के दक्षिण की ओर नीचे आने और बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण मानसून सक्रिय होने की अनुकूल परिस्थितियां बनती दिख रही हैं। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अनुसार, ऐसे में शुक्रवार की रात को प्रदेश में मौसम बदलेगा और 10 जुलाई से मानसून की सक्रियता बढ़ने की संभावना है। इससे प्रदेश में 10 जुलाई से 14 जुलाई तक बीच-बीच में तेज हवाओं व गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने और कुछ स्थानों पर तेज बारिश के भी आसार हैं।

विज्ञापन

 
इससे पहले गुरुवार को प्रदेशभर में मौसम गर्म रहा। लोग गर्मी से परेशान रहे। गुरुग्राम का अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री और नारनौल का अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे कम अधिकतम तापमान करनाल का 39.4 डिग्री सेल्सियस रहा। रात्रि तापमान की बात करें तो यह नारनौल में 31.6 डिग्री और गुरुग्राम का सबसे कम 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन

 
स्थान अधिकतम न्यूनतम
अंबाला 40.8 30.7
भिवानी 41.3 28.8
हिसार 42.8 31.1
करनाल 39.4 28.6
नारनौल 43.3 31.6
रोहतक 41.8 29.4
गुरुग्राम 43.7 28.5
पंचकूला 39.8 29.6
सिरसा 41.4 30.8

पंजाब में भी भीषण गर्मी जारी है। बिजली संकट के बीच लोग गर्मी से जूझ रहे हैं। अमृतसर में 40, लुधियाना में 39.3 और पटियाला में 41.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। बठिंडा का अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं गुरुवार को चंडीगढ़ में सामान्य से छह डिग्री अधिक 40.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed