फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana weather News: Temperature fall in Haryana due to storm and rain

हरियाणा में बदला मौसम: आंधी और बारिश से गिरा तापमान, सोनीपत में बिजली गिरने से महिला की गई जान

Fri, 07 May 2021 01:56 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार/चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार/चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 07 May 2021 01:56 AM IST
सार

बिजली के तार टूटने से अधिकांश शहरों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बारिश से मंडियों में खुले में पड़ा गेहूं भीग गया। वहीं, सोनीपत के खरखौदा में बिजली गिरने से गर्भवती महिला छोटी रानी (26) की मौत हो गई। जिले में ओेले भी गिरे। 

विज्ञापन
Haryana weather News: Temperature fall in Haryana due to storm and rain
चंडीगढ़ में हुई तेज बारिश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में गुरुवार दोपहर बाद मौसम ने जोरदार करवट ली। अचानक आए बदलाव से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। अंधड़ के साथ बारिश होने से पारे में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर, सोनीपत, हिसार, पंचकूला जिलों में 10 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से तेज हवाएं चलीं। इससे पेड़ और खंभे उखड़ कर सड़कों पर गिर गए और आवागमन प्रभावित हुआ।

विज्ञापन


बिजली के तार टूटने से अधिकांश शहरों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बारिश से मंडियों में खुले में पड़ा गेहूं भीग गया। वहीं, सोनीपत के खरखौदा में बिजली गिरने से गर्भवती महिला छोटी रानी (26) की मौत हो गई। जिले में ओेले भी गिरे। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी अंधड़ और बारिश के आसार हैं। इसे देखते हुए प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया गया है। कुछ जिलों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के चलते प्रदेश के मौसम में बदलाव आया है। हालांकि अंधड़-बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचकूला में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। मौसम विभाग के अनुसार 11 और 12 मई को एक और पश्चिमी विक्षोभ आएगा। इसे देखते हुए कुछ दिनों तक प्रदेश में गर्मी ज्यादा तेज नहीं पड़ेगी। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। 

चंडीगढ़ : मई में मानसून वाली बारिश

चंडीगढ़ में मई के महीने में मानसून जैसा नजारा देखने को मिला। शाम को अंधड़ के साथ जमकर बारिश हुई। कुछ जगह पेड़ भी गिरे। हवा की गति करीब 40 से 50 किमी प्रतिघंटा दर्ज की गई है। खबर लिखे जाने तक चंडीगढ़ में 15 एमएम बारिश दर्ज की जा चुकी थी। बारिश व आंधी से तापमान में करीब 14 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इससे मौसम में काफी ठंडक महसूस की गई। आमतौर पर मई के महीने में पश्चिमी विक्षोभ निष्क्रिय हो जाते हैं लेकिन इस साल एक के बाद एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इस वजह से कुछ दिनों के अंतराल में बारिश हो रही है।

11 और 12 मई को फिर बदलेगा मौसम 
हरियाणा में शुक्रवार को भी पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। इस दौरान बादल छाने, बीचबीच में धूलभरी तेज हवाएं चलने और कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना है। आठ मई की दोपहर तक पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव रहेगा। इसके बाद 11 और 12 मई को फिर से एक और पश्चिमी विक्षोभ आएगा, जिसका प्रभाव प्रदेश में भी देखने को मिलेगा। - डॉ. मदन खिचड़, अध्यक्ष, कृषि मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू, हिसार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed