फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Weather News Rain alert in six districts of Haryana

Haryana Weather News: हरियाणा के छह जिलों में बारिश का अलर्ट, अब तक हो चुकी 57% अधिक बरसात

Fri, 21 Jul 2023 11:55 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 21 Jul 2023 11:55 PM IST
सार

मानसून सीजन में हरियाणा में खूब बारिश हुई है। अब तक मानसून सीजन में 242.8 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य से 54 फीसदी ज्यादा है। हरियाणा के सोनीपत में 117 फीसदी, रेवाड़ी में 107 फीसदी, पानीपत में 120 फीसदी, पंचकूला में 111 फीसदी, कुरुक्षेत्र में 229 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज हुई है।

विज्ञापन
Haryana Weather News Rain alert in six districts of Haryana
रोहतक में बारिश के दौरान गुजरते वाहन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (फाइल फोटो)

विस्तार

मौसम विभाग ने उत्तरी हरियाणा के छह जिले पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कैथल, कुरुक्षेत्र व करनाल के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में अगले 24 घंटे के भीतर अच्छी बारिश का अनुमान है। इनमें से एक-दो स्थानों पर 22 जुलाई को भारी बारिश के भी आसार हैं। 22, 23, 24 और 25 जुलाई को अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश व बिजली गिरने सकती है। 

विज्ञापन


बारिश की वजह से अगले सात दिन तक अधिकतम तापमान में कोई परिवर्तन नहीं आएगा। अधिकतम तापमान 40 डिग्री के नीचे रहने की संभावना है। बारिश की गतिविधियां प्रदेश में शुक्रवार को भी जारी रही। रोहतक में 14 एमएम, हिसार में 14.5 एमएम, कुरुक्षेत्र में 12 एमएम, अंबाला और सोनीपत में 1.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। कुछ जगहों पर छिटपुट बारिश होने की वजह से लोगों को उमस से भी जूझना पड़ा। हवा में नमी की मात्रा 70 फीसदी तक रिकॉर्ड हुई। राज्य में करनाल व पानीपत में अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन

मानसून सीजन में अब तक 57 फीसदी ज्यादा बारिश

मानसून सीजन में हरियाणा में खूब बारिश हुई है। अब तक मानसून सीजन में 242.8 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य से 54 फीसदी ज्यादा है। हरियाणा के सोनीपत में 117 फीसदी, रेवाड़ी में 107 फीसदी, पानीपत में 120 फीसदी, पंचकूला में 111 फीसदी, कुरुक्षेत्र में 229 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज हुई है। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक जुलाई के आखिरी तक प्रदेश में अच्छी बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed