फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana vote figures to india's new president ramnath kovind

जानिए, देश के नए राष्ट्रपति को हरियाणा से कितने वोट मिले कि जीत हासिल हुई

Thu, 20 Jul 2017 08:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 20 Jul 2017 08:07 PM IST
विज्ञापन
haryana vote figures to india's new president ramnath kovind
रामनाथ कोविंद, पीएम मोदी व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह। - फोटो : amar ujala
देश के नए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की जीत का सेहरा हरियाणा के सिर भी बंधा। यहां से कोविंद को कई माननीयों का समर्थन मिला। कोविंद को भाजपा, इनेलो, बसपा सहित पांचों आजाद विधायकों के भी वोट मिले। कांग्रेस के 17 में से 16 विधायक मीरा कुमार को गए, जबकि एक वोट रद्द हुआ है। किस कांग्रेस विधायक का वोट रद्द हुआ, ये अभी फिलहाल पता चलना मुश्किल है।
विज्ञापन


राष्ट्रपति चुनाव के लिए हरियाणा के सभी 17 कांग्रेस विधायकों ने मतदान किया था, लेकिन किस विधायक से वोट डालने में चूक हुई, इस पर अब चर्चा शुरू हो गई है। हुड्डा खेमे से 13 विधायक हैं, जबकि चार विधायकों का अपना-अपना स्टैंड है। मतदान से पहले पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने अपने खेमे के सभी विधायकों को मतदान की जानकारी दी थी और वोट डालने से ठीक पहले भी बैठक कर सलाह-मशविरा किया गया था, लेकिन चूक किससे हुई है, अब इसका पता लगाने के लिए दोनों खेमों के जुटने की संभावना है।
विज्ञापन


कोविंद को भाजपा के 47, इनेलो के 19, बसपा व शिरोमणि अकाली दल (बादल) का एक-एक व पांच आजाद विधायकों के वोट हासिल हुए। एक निर्दलीय विधायक का वोट मीरा कुमार को जाने के कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन ये संभव नहीं हुआ। मतदान के बाद उन्होंने कहा था कि अंतरात्मा की आवाज पर वोट किया है। किसी दल से उनका कोई लेना-देना नहीं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के अनुसार माननीयों के अंतरात्मा की आवाज से वोट डालने का लाभ एनडीए प्रत्याशी रामनाथ कोविंद को मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोविंद के राष्ट्रपति बनने पर राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी, सीएम मनोहर लाल, कृषि मंत्री ओपी धनखड़, राज्य मंत्री कर्ण देव कांबोज, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला व नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला ने बधाई दी है। राज्यपाल व सीएम ने कहा कि योग्यता, सरलता और सादगी की पहचान कोविंद राष्ट्रपति चुने गए हैं। वे गरीब और वंचित लोगों की आकांक्षाओं के प्रतीक हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed