फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Vidhansabha Budget Session all update news in hindi

Haryana Budget Session: राज्यपाल ने मनोहर सरकार की थपथपाई पीठ, विपक्ष आज करेगा चर्चा

Tue, 20 Feb 2024 12:37 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 20 Feb 2024 12:37 PM IST
सार

हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के अभिभाषण से शुरू हुआ। 28 फरवरी तक चलने वाले बजट सत्र में मुख्यमंत्री मनोहर लाल 23 फरवरी को अपने दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट पेश करेंगे। सात दिन तक चलने वाले बजट सत्र में काफी हंगामे के भी आसार हैं।

विज्ञापन
Haryana Vidhansabha Budget Session all update news in hindi
हरियाणा विधानसभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत मंगलवार को राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के अभिभाषण से हुई। इस दौरान उन्होंने चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग और राम मंदिर का भव्य निर्माण करने पर पीएम मोदी का आभार जताया। वहीं, सुशासन से सेवा को आधार बनाकर हरियाणा के सर्वागीण विकास के लिए सीएम मनोहर लाल की पीठ थपथपाई।

विज्ञापन


उन्होंने मनोहर लाल के नेतृत्व वाली हरियाणा सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह सरकार हमेशा गरीबों, किसानों, युवाओं व महिला कल्याण को प्राथमिकता देती है। वहीं, अभिभाषण के दौरान विपक्ष खामोश रहा। विपक्ष के विधायक बुधवार को अभिभाषण पर चर्चा करेंगे। इस दौरान हंगामा होने के पूरे आसार हैं। राज्यपाल का अभिभाषण खत्म होने पर भाजपा विधायकों ने जय श्री राम के नारे भी लगाए।
विज्ञापन


राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों के उत्थान के लिए पूरी तरह से समर्पित है। 14 फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदकर हरियाणा ने पूरे देश में एक उदाहरण पेश किया है। पिछले सात सीजन में खरीदी गई फसल के लगभग 90 हजार करोड़ रुपये किसानों के सीधे बैंक खाते में डाले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के समय भी हरियाणा सरकार किसानों की मदद के लिए खड़ी रही। फसल खराब होने की स्थिति पर 32.06 लाख किसानों को फसल बीमा योजना के तहत लगभग 8,178 करोड़ रुपये के क्लेम दिए गए। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने लोगों को घर बैठे सुविधाएं दी हैं। सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई जाने वाली विभिन्न सेवाएं और सूचनाएं अब मोबाइल फोन पर एक ही एप के माध्यम से प्राप्त की जा सकती हैं।

4 साल में 42735 युवाओं को नौकरी दी
राज्यपाल ने कहा कि चार साल में सरकार ने मेरिट के आधार 42,735 युवाओं को सरकारी नौकरियां दी हैं। इसके साथ ही ग्रुप-सी और डी के 60,000 से अधिक पदों को भरने की प्रक्रिया जारी है। भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए ग्रुप-सी व डी की भर्तियों में साक्षात्कार समाप्त किया है। युवाओं को बार-बार प्रतियोगी परीक्षा से मुक्ति दिलाने के लिए कॉमन पात्रता परीक्षा शुरू की गई है। साथ ही अब तक 4080 से अधिक रोजगार मेलों का आयोजन किया और 1,17,500 से अधिक युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार सहायता प्रदान की।

36.75 लाख फर्जी लाभार्थी हटाए, हर साल 1182.33 करोड़ बच रहे
राज्यपाल ने कहा कि सरकार जरूरतमंदों को हर योजनाओं का लाभ देने के लिए प्रतिबद्ध है। विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत डीबीटी पोर्टल के माध्यम से अब तक 74679.57 करोड़ रुपये की राशि जारी की जा चुकी है। वहीं, इसके माध्यम से 36.75 लाख फर्जी लाभार्थियों को हटाया गया है। इससे हर साल 1182.23 करोड़ रुपये की बचत की जा रही है। इस मौके पर उन्होंने सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट परिवार पहचान (पीपीपी) की भी तारीफ की। उन्होंने यह सरकारी योजनाओं का लाभ घर-घर पहुंचाने का माध्यम बना है। पीपीपी के माध्यम से अब तक लगभग 71.42 लाख परिवारों के 2.85 करोड़ सदस्यों का पंजीकरण किया जा चुका है।

राज्य सरकार की इन उपलब्धियों का भी गुणगान किया
1.भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार ने मुहिम चलाई। साल 2023 में 186 सरकारी कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 30 राजपत्रित अधिकारी, 156 गैर-राजपत्रित अधिकारी भी शामिल हैं।
2. पीएम श्री स्कूल योजना के अंतर्गत राज्य में 124 स्कूल, 1,420 राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय खोले गए। साथ ही 5.50 लाख टैबलेट्स मुफ्त दिए हैं।
3. कैथल, जींद, रोहतक,महम, करनाल और असंध, गोहाना और सोनीपत व पलवल में सहकारी चीनी मिलों में इथेनॉल संयंत्र स्थापित किया जा रहा है।
4. यमुना नदी के ऊपरी हिस्से पर रेणुका, किशाऊ और लखवाड़ व्यासी बांधों के निर्माण किया जा रहा है। इन बांधों से हरियाणा को कुल भंडारण का 47.81 प्रतिशत पानी मिलेगा।
5. चार वर्षों के दौरान 728 करोड़ रुपये की लागत से 36 रेलवे ऊपरगामी व भूमिगत पुलों का निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है। 52 रेलवे ऊपरगामी व भूमिगत पुलों का निर्माण चल रहा है।
6.यातायात को सुगम बनाने के लिए 13 टोल टैक्स बैरियर हटाए गए हैं।
7.पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रेवाड़ी-महेन्द्रगढ़-माधोगढ़-नारनौल को हैरिटेज सर्किट विकसित करने के लिए 29.61 करोड़ रुपये लागत से कार्य चल रहा है।
8.हाउसिंग फॉर ऑल के तहत अब तक 2 लाख 90 हजार परिवारों ने करवाया पंजीकरण।
9.चार साल में 1152 कॉलोनियां नियमित की हैं। इनमें से 601 कॉलोनियां शहरी स्थानीय विभाग और 551 कॉलोनियां नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग की हैं।
10. हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सेक्टरों में रेहड़ी फड़ी के लिए मार्किट बनाई जा रही है।
11.चालू वित्त वर्ष में 1100 खेल नर्सरियां आवंटित की गईं। खिलाड़ियों को ग्रुप-सी में 3 प्रतिशत और डी की नौकरियों में 10 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है।
12. हरियाणा में महिला पुलिसकर्मियों की संख्या 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत किया जा रहा है।
13.एशियन, पैरा एशियन, कॉमनवैल्थ खिलाड़ियों को भी 2.50 लाख रुपये एडवांस देने का प्रावधान किया है।

बराला पर टिप्पणी से हंगामा, निर्दलीय विधायक रावत और वत्स भिड़े
हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन भाजपा नेता सुभाष बराला पर निजी टिप्पणी करने को लेकर पृथला से निर्दलीय विधायक नयनपाल रावत और बादली से कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स आपस में भिड़ गए। दोनों में तीखी नोंक-झोंक हुई और अपनी-अपनी सीट से खड़े हो गए।

तनावपूर्ण हुई स्थिति के बीच स्पीकर ने वत्स को बाहर जाने के लिए कह दिया। इस पर कांग्रेस के अन्य विधायक खड़े हो गए और फैसले का विरोध किया। इधर, भाजपा विधायकों ने रावत का साथ दिया। खुद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वत्स के व्यवहार को अनुशासनहीन कहते हुए उन्हें बाहर करने को कहा। इसको लेकर सदन में करीब 15 मिनट तक हंगामा चला। दरअसल, राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के अभिभाषण पर चर्चा चल रही थी।

बरवाला से जजपा के विधायक जोगी राम सिहाग सरकार की उपलब्धियां का गुणगान कर रहे थे। इसी बीच भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष बराला सदन की दर्शक दीर्घा में पहुंच गए। तभी विधायक रावत खड़े हुए और आरोप लगाया कि विधायक कुलदीप वत्स बराला पर टिप्पणी कर रहे हैं। वत्स ने इस बात का विरोध किया।

दोनों एक दूसरे से उलझ गए और एक दूसरे पर निजी आरोप जड़े। स्पीकर के कहने पर वत्स नहीं बैठे तो स्पीकर की सीट पर बैठे मोहन लाल बड़ौली ने वत्स को सदन से बाहर जाने कहा। इस पर कांग्रेस के अन्य विधायक वत्स के समर्थन में खड़े हो गए। दूसरी ओर, भाजपा के विधायक रावत के समर्थन में आ गए और वत्स को बाहर जाने पर अड़ गए। इसी बीच डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा सीट पर आ गए और उन्होंने सभी को शांत कराया।

मैंने कुछ नहीं कहा, रावत ने नंबर बनाने के लिए हंगामा किया : वत्स 
कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स ने कहा बराला समेत तमाम नेता मेरे लिए सम्माननीय हैं। मैंने बराला पर कोई टिप्पणी नहीं की, हां, विधायक जोगी राम सिहाग जब सरकार की प्रशंसा कर रहे थे तो उस समय जरूर विपक्षी होने के नाते विरोध जताया था। नयन पाल रावत केवल नंबर बनाने के लिए यह हंगामा खड़ा किया है। रावत द्वारा अपशब्दों का प्रयोग किया गया, जो निंदनीय है। अगर कोई बराला की विधानसभा चुनावों में हार की बात करता है तो बता दूं कि उनकी हार 55 हजार से नहीं हुई थी, केवल भ्रमित करने के लिए यह कहा जा रहा है।

बराला के बारे में गलत बोला, इसलिए मुझे गुस्सा आया : रावत  
निर्दलीय विधायक नयपाल रावत ने कहा कि सुभाष बराला जब सदन की दर्शक दीर्घा में आए तो विधायक कुलदीप वत्स अपनी सीट से उठकर पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली के पीछे बैठ गए और कहा कि बराला मंत्री से आंख नहीं मिला पाएगा, क्योंकि 55 हजार से हरा रखा है। मुझे यह बुरा लगा, क्योंकि सदन में जो भी नेता और विद्यार्थी आदि आते हैं, सभी सदस्य मेज थपथपा कर उनका स्वागत करते हैं। विधायक का यह रवैया मुझे पसंद नहीं आया और मैंने इसका विरोध जताया।


अगली बार से सेशन सुबह 11 से शाम पांच बजे तक होगा
अगले सत्र से हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र सुबह 11 से शाम पांच बजे तक होगा। इस बारे में विधायकों की ओर से प्रस्ताव दिया गया था, जिसे मुहर लग गई है। हालांकि विधानसभा अध्यक्ष ने इसी सत्र से इसे लागू करने को कहा तो विपक्ष नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इस पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि पहले से बजट सत्र का समय कम किया गया है। अब इसे और कम किया जा रहा है। इसलिए इसे अगले सेशन से लागू किया जाए। उसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने इसे अगले सत्र से लागू करने को कहा। मौजूदा समय में सत्र का समय सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed