फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana using more water from water released for Rajasthan from Punjab Bhakra Main Line

पानी पर फिर रार: पंजाब से जा रहा पूरा पानी, राजस्थान को मिल रहा कम; मानकों से ज्यादा इस्तेमाल कर रहा हरियाणा

Fri, 29 Nov 2024 07:55 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 29 Nov 2024 07:55 AM IST
सार

सतलुज-यमुना लिंक नहर के मुद्दे पर आज तक पंजाब-हरियाणा में 36 का आंकड़ा है। अब पंजाब की तरफ से राजस्थान के लिए छोड़े जा रहे पानी पर दोनों राज्य आमने सामने आ गए हैं।

विज्ञापन
Haryana using more water from water released for Rajasthan from Punjab Bhakra Main Line
पानी पर रार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पानी के मुद्दे पर पंजाब और हरियाणा एक बार फिर आमने-सामने आ गए हैं। पंजाब की भाखड़ा मेन लाइन से राजस्थान के लिए जो पानी छोड़ा जाता है, उसमें से हरियाणा तय मानकों का उल्लंघन करते हुए अधिक पानी का इस्तेमाल कर रहा है। इस पर पंजाब ने राजस्थान सरकार के जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


अब राजस्थान के हिस्से के पानी को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच तनाव की स्थिति बन रही है।  

राजस्थान सरकार को लिखी चिट्ठी में पंजाब सरकार ने हवाला दिया है कि भाखड़ा मेन लाइन के आरडी नंबर-390 से जो पानी छोड़ा जाता है, उसकी 15 दिन तक निगरानी की गई। उससे सामने आया है कि हरियाणा ने तय मानकों से अधिक पानी इस्तेमाल किया है। इस वजह से उसे बीते दिनों रोजाना 199 क्यूसेक कम पानी मिला है।
विज्ञापन

पंजाब ने राजस्थान को भेजी यह रिपोर्ट

पंजाब सरकार ने राजस्थान को जो रिपोर्ट भेजी है, उसमें बताया है कि भाखड़ा मेन लाइन की शुरुआत से लेकर हरियाणा एंट्री पॉइंट तक 390 पॉइंट हैं। जल संसाधन विभाग ने 1 से 15 नवंबर तक पानी का माप करवाया। इस दौरान भाखड़ा से हर दिन 6062 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जबकि जरूरत 6017 की थी। इसमें राजस्थान का पानी भी शामिल था। राजस्थान की भाखड़ा मेन लाइन से रोजाना पानी की मांग 623 क्यूसेक है, जबकि उसे 424 क्यूसेक पानी मिल रहा है।

राजस्थान भी उठा चुका है मुद्दा

चंडीगढ़ में नॉर्दर्न जोनल काउंसिल की स्टैंडिंग कमेटी की अक्तूबर में हुई बैठक में भी राजस्थान सरकार के नुमाइंदों ने भाखड़ा मेन लाइन से उन्हें कम पानी मिलने का मुद्दा उठाया था। स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में उठे इस मुद्दे पर पंजाब सरकार ने अपनी ओर से मॉनिटरिंग कर पानी की उपलब्धता का पूरा आश्वासन दिया था। पंजाब ने अब राजस्थान सरकार को रिपोर्ट भेजकर हरियाणा द्वारा पानी के ज्यादा इस्तेमाल का मुद्दा उठाकर सवाल खड़े कर दिए हैं। उस समय उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की स्थायी समिति की बैठक में हरियाणा ने दावा किया था कि पंजाब कम पानी दे रहा है। इस कारण हम उस हिसाब से पानी नहीं दे पा रहे हैं। यह भी सामने आया है कि इस मामले में राजस्थान सरकार की ओर से काफी समय पहले सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed