फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana teacher eligibility test result announce

हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा के नतीजे घोषित, पुरुष आगे

Sat, 19 Dec 2015 10:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी।
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी। Updated Sat, 19 Dec 2015 10:01 AM IST
विज्ञापन
haryana teacher eligibility test result announce

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने एचटेट (हरियाणा टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट) के नतीजे शुक्रवार रात को घोषित कर दिए। लेवल एक परीक्षा में 35.37 पास प्रतिशत रहा। अब तक का यह बेस्ट रिजल्ट है।

विज्ञापन


लेवल दो के परीक्षार्थियों ने एक बार फिर लचर प्रदर्शन किया और लगभग 91 फीसदी फेल हो गए। गौर करने वाली बात यह है कि लेवल दो में पुरुष परीक्षार्थियों ने महिलाओं से बेहतर रिजल्ट दिया, वहीं लेवल एक में दशमलव दो अंकों से महिलाएं पुरुषों से आगे रहीं।
विज्ञापन


फरवरी 2014 में हुए एचटेट परीक्षा से तुलना करें तो लेवल-एक के परीक्षार्थियों ने इस बार की उत्तीर्ण प्रतिशतता में लंबी छलांग मारी। पिछले साल हुई परीक्षा में केवल 7.29 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए थे, इस बार प्रतिशतता 35.37 रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


यानी करीब 28 प्रतिशत रिजल्ट ऊपर रहा। सुधार तो इस बार लेवल-दो में भी दिखा। गत वर्ष 6.36 परीक्षार्थी पास हुए थे, इस मर्तबा 9.03 फीसदी।

नतीजों में पुरुषों का दबदबा
लेवल-एक इम्तिहान में 35.38 प्रतिशतता के साथ महिला आगे रहीं। लेकिन, पुरुषों का अंतर बहुत कम रहा। पुरुषों की उत्तीर्ण प्रतिशतता 35.36 रही। लेवल-दो में पुरुष परीक्षार्थी आगे रहे। पुरुषों की उत्तीर्ण प्रतिशतता 11.14 रही तो महिलाओं की 8.14 रही।

जहां हुआ था पेपर आउट, वही जिला टॉपर
लेवल-तीन का पेपर जिस जिले में लीक हुआ था, वही जिला यानी जींद लेवल-दो में टॉप पर रहा। जिलावार उत्तीर्ण प्रतिशतता के मामले में जींद 10.74 प्रतिशतता के साथ पहले पायदान पर रहा। जींद में 9625 ने परीक्षा दी थी। 5.53 प्रतिशतता के साथ यमुनानगर सबसे निचले पायदान पर रहा।

लेवल-एक में हिसार सबसे बेहतर

haryana teacher eligibility test result announce

लेवल-एक परीक्षा में 38.29 प्रतिशतता के साथ हिसार नंबर एक पर रहा। हिसार में 10,899 ने लेवल एक की परीक्षा दी थी। लेवल दो की तरह ही यमुनानगर जिले का स्थान अंतिम रहा। इस जिले के 5132 ने परीक्षा दी थी।
--
सीएम-ईएम के जिलों में एचटेट
सीएम के जिले करनाल का रिजल्ट लेवल एक में 32.39 रहा और लेवल दो में 7.99 फीसदी पर अटक गया। शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा के गृह जिले महेंद्रगढ़ के परीक्षार्थियों का लेवल एक में उत्तीर्ण प्रतिशतता 32.57 रही और लेवल दो में 7.72 रही।

आंकड़ों की नजर में पिछली चार एचटेट परीक्षा
वर्ष.............लेवल-एक.........लेवल-दो
2015.........35.37.........9.03
2014.........7.29.........6.36
2013.........10.30.........1.57
2011.........19.49.........15.43

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed