फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana STF reached Dubai to investigate threat to MLAs

विधायकों को धमकी का मामला: दुबई पहुंची हरियाणा STF, खंगाल रही बदमाशों की कुंडली

Fri, 22 Jul 2022 12:03 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 22 Jul 2022 12:03 AM IST
सार

हरियाणा में कई विधायकों को फोन पर धमकी मिली है। इस पूरे मामले में सरकार बेहद गंभीर है। धमकी मामले की जांच एसटीएफ कर रही है। जांच में सामने आया है कि धमकी भरे फोन और मैसेज दुबई से आए थे। इसके बाद हरियाणा की एसटीएफ दुबई पहुंची है। केंद्रीय एजेंसियां भी इसमें मदद कर रही हैं। 
 

विज्ञापन
Haryana STF reached Dubai to investigate threat to MLAs
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में विधायकों को जान से मारने की धमकी देने और रंगदारी मांगने के मामले की जांच कर रही स्पेशल टास्क फोर्स की टीम दुबई पहुंच गई है। केंद्रीय एजेंसियों की मदद से टीम बदमाशों की कुंडली खंगाल रही है। सोनीपत से कांग्रेस के विधायक सुरेंद्र पंवार समेत अलग-अलग छह विधायकों को धमकी भरे फोन आए थे। 

विज्ञापन


सुरेंद्र पंवार से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। पैसे नहीं देने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई थी। बदमाशों ने पंवार के बेटे को भी फोन कर धमकी दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए हरियाणा सरकार ने इस मामले की जांच एसटीएफ को सौंपी थी। एसटीएम की अलग-अलग टीमें इस पर काम कर रही हैं। 
विज्ञापन


हरियाणा सरकार ने इसके लिए केंद्रीय एजेंसियों से भी मदद मांगी है। एजेसियां लगातार हरियाणा की एसटीएफ टीमों की मदद कर रही हैं। फिलहाल एसटीएफ की टीम दुबई पहुंच गई है और वहां पर बदमाशों की तलाश की जा रही है। गौरतलब है कि कांग्रेस के बादली से विधायक कुलदीप वत्स, साढौरा से रेणु बाला, सफीदों से सुभाष गांगोली, फिरोजपुर झिरका से मामन खान और सोहना से भाजपा विधायक संजय सिंह को अलग-अलग दिन धमकी भरे फोन आए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में सामने आया था कि फोन दुबई से आए थे। इससे पहले आदमपुर से कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्नोई को भी धमकी दी गई थी। इस मामले में राजस्थान से आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। विधायकों से मामला जुड़ा होने के कारण इस मामले में खुद मुख्यमंत्री मनोहर लाल और विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर चुके हैं।  

 

विधायकों को धमकी मामले में भी एसटीएफ दिन-रात काम कर रही है, केंद्रीय एजेंसियों को साथ लेकर काम कर रही है। हमें उम्मीद है कि जल्द ही मामले को सुलझा लिया जाएगा।  - अनिल विज, गृह मंत्री, हरियाणा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed