फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana state woman commission issues notice to former CM Bhupinder singh Hooda

फंस गए हुड्डा : महिलाओं से खिंचवाया था ट्रैक्टर, महिला आयोग ने पूर्व सीएम को भेजा नोटिस, पूछा-क्यों न कार्रवाई की जाए

Sat, 13 Mar 2021 05:10 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 13 Mar 2021 05:10 PM IST
सार

  • सरकार के विरोध में महिलाओं से ट्रैक्टर खिंचवाकर प्रदर्शन करना हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को पड़ा भारी 
  • राज्य महिला आयोग ने हुड्डा को नोटिस भेजा, तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा
  • राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने भी की थी कड़ी निंदा 

विज्ञापन
Haryana state woman commission issues notice to former CM Bhupinder singh Hooda
भूपेंद्र सिंह हुड्डा को महिला आयोग ने भेजा नोटिस। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के विरोध में प्रदर्शन करना हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को भारी पड़ने लगा है। इस मामले में राज्य महिला आयोग ने हुड्डा को नोटिस भेजा है। हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा प्रीति भारद्वाज दलाल ने नोटिस भेज कर हुड्डा से तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। नोटिस में लिखा है कि इस मामलेमें क्यों न आपके खिलाफ कार्रवाई की जाए। 

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं से ट्रैक्टर खिंचवाने का हुड्डा का वीडियो वायरल हो गया था। इस वीडियो के सामने आने के बाद हुड्डा को भारी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी थी। 
विज्ञापन



राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा था कि अगर कोई महिला अपनी आजीविका के लिए कठिन परिश्रम करती है तो मुझे कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन अगर एक पुरुष राजनेता ट्रैक्टर पर बैठा है और एक महिला उसे खींच रही है तो इससे महिला और ट्रैक्टर पर बैठे व्यक्ति की मर्यादा गिरती है। हुड्डा को इस बारे में सोचना चाहिए था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एनसीडब्ल्यू अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा कि अगर महिला को यह लगता है कि उससे जबरदस्ती यह काम करवाया गया है तो वह हमारे पास आ सकती हैं। लेकिन, अगर वह अपनी इच्छा से भी यह कर रही थीं, तो भी ट्रैक्टर पर बैठे व्यक्ति को यह सोचना चाहिए कि ऐसा नहीं होना चाहिए था। अगर हमारे पास कोई शिकायत आती है, तो हम कार्रवाई करेंगे। अगर शिकायत नहीं भी आती है तो भी यह निंदनीय है।


महिला दिवस के मौके पर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा को ट्रैक्टर पर बैठाकर महिला विधायकों द्वारा रस्से से खींचने को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल विधानसभा में भावुक हो गए थे। रुंधे गले और आंसू पोंछते हुए मुख्यमंत्री ने कहा था कि महिला दिवस पर महिला विधायकों के साथ बंधुआ मजदूरों जैसा व्यवहार हुआ। इस दृश्य ने इतना दर्द हुआ कि वह सारी रात सो नहीं पाए। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed