फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   haryana state govt will provide unique identity number to cow for security

गोरक्षकों के बाद अब गोवंश को लेकर BJP सरकार का बड़ा फैसला

Sat, 13 Aug 2016 10:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 13 Aug 2016 10:53 AM IST
विज्ञापन
haryana state govt will provide unique identity number to cow for security
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर - फोटो : फाइल फोटो
गोरक्षकों को लेकर दो बड़े फैसले लेने के बाद हरियाणा की बीजेपी सरकार ने अब गोवंश की रक्षा के लिए बड़ी घोषणा की है। दरअसल, हरियाणा की गोशालाओं में रह रहे गोवंश के लिए यूनीक आईडी मुहैया करवाई जाएगी। गोवंश के कान पर एक टैग लगा होगा।
विज्ञापन


यह जिला, गोशाला के अलावा हरियाणा गोसेवा आयोग से जुड़े होने का प्रमाण होगा। इसके बाद गो तस्करों पर आसानी से शिकंजा कसा जा सकेगा। प्रदेश में 425 रजिस्टर्ड गोशालाएं हैं। यहां तीन लाख से अधिक गोवंश रह रहे हैं। इसके अलावा 1.17 लाख गाय, बछड़े, बछिया सड़कों पर लावारिश घूम रहे हैं।
विज्ञापन


हरियाणा गो-सेवा आयोग के चेयरमैन भानी राम मंगला ने कहा कि गोवंश की तस्करी के मामले में उनकी पहचान का कोई आधार नहीं होने पर परेशानी का सामना करना पड़ता था। अब इनकी गिनती के साथ-साथ गोवंश की सुरक्षा भी आसानी से हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कान पर लगे टैग से होगी गोवंश की पहचान

haryana state govt will provide unique identity number to cow for security
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर - फोटो : फाइल फोटो
गोवंश के कान पर प्लास्टिक टैग लगाया जाएगा, ताकि कहीं भी इनकी पहचान की जा सके। टैग लगाने के बाद दूध नहीं देेने वाली गायों को भी बाहर छोड़ते ही पहचान हो जाएगी। दूध नहीं देने वाली या शारीरिक परेशानियों से जूझ रहे गोवंश की पहचान की जाएगी, ताकि उनकी और बेहतर देखभाल की जा सके।

गोवंश की नस्ल, गाय, बछड़ा, बैल को भी वर्गीकृत किया जाएगा। प्लास्टिक टैग में हरियाणा गो सेवा आयोग, जिले और गोशाला के कोड के अलावा सीरियल नंबर भी होगा ताकि गोवंश की कहीं भी पहचान की जा सके। आयेाग के चेयरमैन ने बताया कि साढ़े लाख टैग के लिए टेंडर किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed