{"_id":"62d99dc886eba425355d479c","slug":"haryana-staff-selection-commission-wrote-a-letter-to-government-regarding-cet-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"CET परीक्षा: HSSC ने खड़े किए हाथ, अब गेंद सरकार के पाले में... तिथि अभी तय नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CET परीक्षा: HSSC ने खड़े किए हाथ, अब गेंद सरकार के पाले में... तिथि अभी तय नहीं
Fri, 22 Jul 2022 12:15 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 22 Jul 2022 12:15 AM IST
सार
हरियाणा में संयुक्त पात्रता परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है। अगस्त में संभावित परीक्षा को अब सितंबर में कराने की कोशिशें हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में संयुक्त पात्रता परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों का इंतजार लगातार बढ़ता जा रहा है। अगस्त में संभावित परीक्षा को अब सितंबर में कराने की कोशिशें हैं। खास बात ये है कि अब सीईटी की परीक्षा कराने से हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने अपने हाथ खींच लिए हैं। आयोग ने यह परीक्षा हरियाणा सरकार की ओर से कराने के लिए मुख्य सचिव को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
आगामी एक से दो दिन में यह तय हो जाएगा कि परीक्षा आयोग कराएगा या हरियाणा सरकार। इसके बाद ही परीक्षा की तिथि तय हो पाएगी। हरियाणा सरकार की ओर से ग्रुप सी के 32 हजार पदों के लिए यह परीक्षा होनी है। परीक्षा के लिए 11 लाख 40 हजार परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया हुआ है। पिछले डेढ़ साल से बार-बार परीक्षा की तिथि बदल रही है।
विज्ञापन
हरियाणा सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया था कि परीक्षा अगस्त में होगी लेकिन एक बार फिर से पेंच फंस गया है। इस बार खुद आयोग ने परीक्षा से दूरी बनाने का फैसला लिया है। आयोग का कहना है कि जिस प्रकार से एचटेट परीक्षा हरियाणा सरकार आयोजित कराती है, उसी तर्ज पर सीईटी की परीक्षा भी हरियाणा सरकार ही कराए।
विज्ञापन
बताया जाता है कि परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी कराएगी। दूसरा पेंच ये भी आ रहा है कि एनटीए एक ही दिन परीक्षा कराने की तैयारी में जबकि आयोग की ओर से शिफ्ट वाइज परीक्षा की योजना थी। प्रदेश में परीक्षा केंद्रों को लेकर अभी तय नहीं हो पाया है कि परीक्षा एक ही दिन होगी या फिर शिफ्टों में। इस बारे में एचएसएससी के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी का कहना है कि सीईटी परीक्षा हरियाणा सरकार से कराने के लिए पत्र लिखा है।
38 हजार खाली पदों पर पक्की भर्ती के लिए अभियान
हरियाणा में शिक्षा विभाग में खाली 38 हजार पदों को पक्की भर्ती कराने के लिए भावी अध्यापकों ने सोशल मीडिया पर अभियान शुरू किया है। ट्वीट कर भावी टीजीटी, पीजीटी, पीआरटी, जेबीटी और कॉलेजों के लिए पात्र युवाओं ने इस संबंध में सीएम से मिलने का समय भी मांगा है। उनकी मांग है कि शिक्षा विभाग में एनजीओ और कौशल रोजगार निगम की ओर से अध्यापकों की कच्ची भर्ती न की जाए, बल्कि इन पदों पर स्थाई नियुक्तियों के लिए नई भर्ती निकाली जाए। सामाजिक कार्यकर्ता श्वेता ढुल की अुगवाई में इस अभियान को चलाया जा रहा है।