फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Staff Selection Commission Released Notice to Recruit PTI Teachers

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने दोबारा विज्ञापित कर दिए पद, पीटीआई शिक्षकों की बढ़ गई बैचेनी

Sat, 16 May 2020 10:27 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Sat, 16 May 2020 10:27 AM IST
सार

  • कई शिक्षकों के रोजगार पर खतरे के बादल मंडराए
  • हाईकोर्ट ने 1983 की भर्ती प्रक्रिया को गलत बताया था
  • 1983 पीटीआई शिक्षकों का रोजगार सुरक्षित रखने की मांग

विज्ञापन
Haryana Staff Selection Commission Released Notice to Recruit PTI Teachers
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग(एचएसएससी) ने पीटीआई शिक्षकों के पद विज्ञापित करने के बाद से पूर्व पीटीआई शिक्षकों की बेचैनी और बढ़ गई है। हरियाणा कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ शर्मा, महासचिव वीरेन्द्र सिंह धनखड़ और वित्त सचिव दिलबाग सिंह अहलावत ने हरियाणा सरकार से 2010 में भर्ती हुए 1983 पीटीआई शिक्षकों की नौकरी को सुरक्षित रखने की मांग की है।
विज्ञापन


विगत दिनों हाईकोर्ट ने 1983 पीटीआई शिक्षकों की भर्ती की प्रक्रिया को गलत बताते हुए दोबारा भर्ती के आदेश जारी किए थे। जिस कारण हरियाणा प्रदेश के उन 1983 अध्यापकों और उनके परिवारों में काफी चिंता का माहौल पैदा हो गया था। पिछले दिनों मुख्यमंत्री ने भी इनकी नौकरी सुरक्षित रखने के लिए हर संभव प्रयास करने का पूर्ण भरोसा संघ के प्रतिनिधियों को दिलाया था।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अब हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा इस भर्ती को दोबारा से विज्ञापित चुका है। जिस वजह से करने इन शिक्षकों के रोजगार पर खतरे के बादल मंडराते हुए नजर आ रहे हैं। वीरेन्द्र सिंह धनखड़ ने बताया कि मुख्यमंत्री जी के साथ हुई मीटिंग के बाद हरियाणा कर्मचारी महासंघ द्वारा पूर्ण दस्तावेज सहित और इनकी नौकरी सुरक्षित रखने के लिए अपने सुझाव मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, प्रधान सचिव के पास लिखित रूप में भेज दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा कर्मचारी महासंघ ने सरकार से मांग की कि इन शिक्षकों और इनके परिवारों के भविष्य व रोजी रोटी के लिए इनकी नौकरी को सुरक्षित और नियमित रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed