फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Staff Selection Commission has Canceled PGT Sanskrit Recruitment of 626 posts

पीजीटी संस्कृत के 626 पदों की भर्ती रद्द, अब 534 पदों के लिए मांगे आवेदन, जानें- आखिरी तारीख

Wed, 10 Feb 2021 11:07 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 10 Feb 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Haryana Staff Selection Commission has Canceled PGT Sanskrit Recruitment of 626 posts
- फोटो : हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पीजीटी संस्कृत के 626 पदों की भर्ती रदद कर दी है। इसके साथ ही नए सिरे से 534 पीजीटी संस्कृत पदों के लिए आवेदन भी मांग लिए गए हैं। पीजीटी संस्कृत के 626 पदों के लिए वर्ष 2015 में परीक्षा हुई थी। जिसका परिणाम एक जनवरी 2019 को आया और 523 पीजीटी संस्कृत अभ्यर्थियों को पास घोषित किया गया लेकिन एक साल से ज्यादा बीतने के बाद भी परीक्षा में पास अभ्यर्थियों की ज्वाइनिंग नहीं करवाई गई। 

विज्ञापन


बुधवार को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने पुरानी भर्ती प्रक्रिया को रद्द करते हुए नए सिरे से 534 पीजीटी संस्कृत के पदों के लिए आवेदन भी मांग लिए। 16 फरवरी से तीन मार्च तक 534 पदों के लिए अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। छह मार्च फीस जमा कराने की अंतिम तिथि है। नई भर्ती में 325 पदों को सामान्य, 119 पदों को एससी, 59 बीसीए, 31 बीसीबी श्रेणी से भरा जाएगा। 
विज्ञापन


फार्म ऑनलाइन जमा होने के बाद कोई फेरबदल नहीं होगा
आयोग ने अभ्यर्थियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि वे अपना फॉर्म पूरी सतर्कता के साथ भरें। फॉर्म ऑनलाइन जमा होने के बाद कोई फेरबदल नहीं होगा। छंटनी के समय अगर दो अभ्यर्थियों के फॉर्म आपस मे मेल खाते हैं तो उन्हें रद्द कर दिया जाएगा। 14 मार्च को आयोग इन पदों को भरने के लिए परीक्षा का आयोजन करेगा, जिसका समय बाद में निर्धारित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed