फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana sent panel for UT Home Secretary

यूटी गृह सचिव के लिए हरियाणा ने भेजा पैनल

Thu, 04 Feb 2021 01:47 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
Haryana sent panel for UT Home Secretary
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन में गृह सचिव की जिम्मेदारी निभा रहे अरुण कुमार गुप्ता का कार्यकाल मई महीने में समाप्त हो रहा है। हरियाणा सरकार ने अगले गृह सचिव के लिए तीन अधिकारियों का पैनल यूटी प्रशासन को भेज दिया है। हालांकि, इन तीन नामों में से एक पर प्रशासन ने आपत्ति जताई है।
विज्ञापन

गृह सचिव अरुण कुमार गुप्ता हरियाणा कैडर से हैं, उनके पास वित्त समेत 20 से ज्यादा विभाग हैं। हरियाणा की ओर से भेजे गए नामों में साल 2000 बैच के नितिन कुमार यादव, 2000 बैच के पंकज अग्रवाल और 2003 बैच के विनय सिंह का नाम शामिल है। हालांकि, आईएएस विनय सिंह के रिटायरमेंट में डेढ़ साल का ही समय बाकी है, इसलिए चंडीगढ़ प्रशासन ने उनके नाम पर आपत्ति जताई है और उनकी जगह किसी और अधिकारी का नाम भेजने की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अरुण कुमार गुप्ता के पास इस वक्त चंडीगढ़ प्रशासन में सबसे ज्यादा विभागों की जिम्मेदारियां हैं। मुख्य तौर पर उनके पास गृह सचिव के पद की जिम्मेदारी है। इसके अलावा वित्त विभाग, पर्यटन, पुलिस, स्वास्थ्य, लोकल गवर्नमेंट, एक्साइज एंड टैक्सेशन, अर्बन प्लानिंग, एनवायरनमेंट व फारेस्ट, एस्टेट, शिक्षा, टेक्निकल एजुकेशन, जेल, रेवेन्यू, इंजीनियरिंग व कई अन्य विभागों के सचिव पद के अलावा सिटको के चेयरमैन, चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर व चीफ एडमिनिस्ट्रेटिव पद की जिम्मेदारी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अगस्त में प्रशासक का कार्यकाल होगा समाप्त
पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर का कार्यकाल अगस्त महीने में समाप्त हो रहा है। हालांकि, इसके लिए अभी प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। उधर, नगर निगम के कमिश्नर केके यादव का कार्यकाल भी मई में समाप्त हो जाएगा। उनके स्थान पर प्रशासन ने पंजाब से तीन अधिकारियों के नाम मांगे हैं। वहीं, चंडीगढ़ के डीजीपी संजय बेनीवाल का कार्यकाल जून में समाप्त हो जाएगा और डीसी मनदीप सिंह बराड़ का कार्यकाल अक्तूबर में समाप्त हो रहा है। प्रशासक से सलाहकार मनोज परिदा चंडीगढ़ में ही रिटायर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed