फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana secretariat will be sanitized daily for one year

फैसला: एक साल तक रोजाना सैनिटाइज होगा हरियाणा सचिवालय, नहीं रुकेगा कामकाज

Sat, 18 Jul 2020 01:29 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sat, 18 Jul 2020 01:29 AM IST
सार

  • मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्रियों, सीनियर आईएएस अफसरों के कार्यालय यहीं हैं
  • अगले साल अगस्त तक सैनिटाइज करने का फैसला, कांट्रैक्ट पर होगा काम

विज्ञापन
Haryana secretariat will be sanitized daily for one year
फाइल फोटो

विस्तार

हरियाणा में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए अब सचिवालय को भी एक साल तक रोजाना सैनिटाइज कराने का फैसला लिया गया है। हालांकि इस दौरान सचिवालय में कामकाज बंद नहीं होगा। पूरी सावधानी के साथ सरकारी कामकाज जारी रखा जाएगा। सचिवालय में कुल 8 फ्लोर हैं। जहां सभी सरकारी विभागों के मुख्यालय समेत मुख्यमंत्री, सभी मंत्रियों, मुख्य सचिव तमाम प्रशासनिक सचिवों व अन्य सीनियर आईएएस अफसरों के कार्यालय भी मौजूद हैं। इसके अलावा बहुमंजिला हरियाणा का नव सचिवालय भी बना हुआ हैं। इसमें भी कई सीनियर आईएएस अफसरों के कार्यालय मौजूद हैं।

विज्ञापन


कांट्रैक्ट पर होगा काम, हर कोना होगा सैनिटाइज
सरकार ये काम एक साल के कांट्रैक्ट पर करवाएगी। जिसके अंतर्गत लाइब्रेरी, रैंप पोर्शन, ग्राउंड फ्लोर, वीआईपी गेट, सभी सीढ़ियां, प्रवेश लांज, कैटवॉक रैंप, कॉरिडोर, विंडो पेंस तमाम कमरों के दरवाजे, शौचालय, सभी कैंप कार्यालय, सभी अफसरों व मंत्रियों के कार्यालयों समेत सचिवालय का कोना-कोना रोजाना सैनिटाइज किया जाएगा। 30 अगस्त 2021 तक यह काम रविवार को छोड़कर रोजाना चलेगा।
विज्ञापन


कर्मी हो चुके संक्रमित, मंत्री व अफसर भी हैं क्वारंटीन
हरियाणा सचिवालय में कुछ कर्मचारियों को कोरोना हो चुका है। जिसके चलते कई कर्मचारियों के सैंपल भी लिए जा चुके हैं। गुरुवार को नव सचिवालय में एनआईसी सेंटर में संक्रमित पाया गया। जिसके बाद 60 कर्मचारियों के सैंपल लिए गए हैं। यहीं छठी मंजिल पर कर्मचारी के संक्रमित होने के बाद महिला आईएएस ऑफिसर समेत अन्य स्टाफ को क्वारंटीन कर कार्यालय सील किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह मुख्य सचिवालय में भी कर्मचारी संक्रमित पाए जा चुके हैं। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के निजी सचिव भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिसके बाद एहतिहातन डिप्टी सीएम भी क्वारंटीन हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की भतीजी, दामाद और दोहती भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके चलते अनिल विज भी क्वारंटीन में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed