फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Schools, Colleges and Universities will Remain Close in July Month

हरियाणा में जुलाई महीने में भी बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज और यूनिवर्सिटी, नए नियम व निर्देश जारी

Wed, 01 Jul 2020 05:17 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Wed, 01 Jul 2020 05:17 PM IST
विज्ञापन
Haryana Schools, Colleges and Universities will Remain Close in July Month
सांकेतिक तस्वीर
कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए जारी अनलॉक 2 की गाइडलाइन के तहत हरियाणा में स्कूल-कॉलेज और यूनिवर्सिटी बंद रहेंगी। इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। 26 जुलाई तक स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगी। इसे लेकर स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


कॉलेज और यूनिवर्सिटी भी 31 जुलाई तक बन्द रहेंगी। हरियाणा उच्च शिक्षा विभाग ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के आदेशों को लागू करते हुए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। आदेशों मे तहत, छात्रों की ई-लर्निंग स्टडी जारी रहेगी। प्रशासनिक और लिपिकीय स्टाफ कॉलेज और यूनिवर्सिटी में पहुंचेगा। सोशल डिस्टेंसिंग प्रोटोकॉल का पालन करते हुए कर्मचारी कामकाज करेंगे।
विज्ञापन


हरियाणा में 31 जुलाई तक सभी कॉलेज और विश्वविद्यालय बंद रहेंगे। अनलॉक-टू के दौरान केंद्रीय गृह मंत्रालय के दिशा निर्देशानुसार हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग ने यह आदेश जारी किया है। इस संदर्भ में प्रदेश के सभी कॉलेजों के प्राचार्य व विश्वविद्यालयों के वाइस चांसलर को दिशा निर्देश भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भेजे गए निर्देशों में यह बताया गया है कि प्रदेश के कॉलेज और विश्वविद्यालय पहले 30 जून तक बंद थे। लेकिन केंद्र सरकार के निर्देशों के बाद राज्य सरकार ने अब इन्हें 31 जुलाई तक बंद रखने का फैसला किया है। निर्देशों में कहा गया है कि इस दौरान कॉलेजों व विश्वविद्यालयों में छात्रों के ई-लर्निंग स्टडी को जारी रखा जा सकता है।

साथ ही प्रशासनिक और लिपिकीय स्टाफ भी कॉलेज और यूनिवर्सिटी में पहुंचेगा। उन्हें वहां सोशल डिस्टेंसिंग प्रोटोकॉल के दायरे में रहकर अपना काम करना होगा। इसके अलावा सभी वाइस चांसलर कोई निर्देश दिए गए हैं कि वे नए इंस्टीट्यूट ओपन करने संबंधी सभी स्टेकहोल्डर्स के प्रस्ताव फिलहाल स्थगित करेंगे। लेकिन इस संदर्भ में अपनी रिकमेंडेशंस राज्य सरकार को अगले 10 दिन में जरूर भेज देंगे।

हरियाणा के सरकारी व निजी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन छुट्टियां हो गई हैं। पहली से 26 जुलाई तक अवकाश रहेगा। 27 से स्कूल खुलेंगे, लेकिन कक्षाएं नहीं चलेंगी। प्रशासनिक स्टाफ व शिक्षक स्कूल आएंगे। छुट्टियों के दौरान मुख्यमंत्री दूरवर्ती शिक्षा जारी रहेगी। कोरोना के कारण पहली बार जून की बजाय जुलाई में छुटियां हुई हैं।

शिक्षा निदेशालय ने पत्र जारी कर डीईओ, डीईईओ को आदेश जारी कर दिए हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव के आदेश अनुसार पहली जुलाई से सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। 26 जुलाई तक सभी स्कूल बंद रहेंगे। दूरवर्ती शिक्षा के दौरान एजुसेट के दौरान व अन्य जरियों से ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी।

शिक्षकों को इसकी समीक्षा कर रिपोर्ट बनाकर भेजनी होगी। छुट्टियों के दौरान शिक्षक व अन्य स्टाफ स्कूल नहीं जाएंगे। स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूलों का ग्रीष्म अवकाश करने की घोषणा पहली जुलाई को ही कि। पत्र उस वक्त भेजा, जब सभी शिक्षक स्कूलों में पहुंच गए थे। चूंकि, सरकारी स्कूल सुबह आठ बजे खुलते हैं और ढाई बजे तक वहां रहते हैं। उन्हें साढ़े 11 बजे मेल पर ग्रीष्म अवकाश होने का पत्र मिला।

उसके बाद शिक्षक न तो घर आ सकते थे और न ही स्कूल में रह कर हाजिरी रजिस्टर में हाजिरी लगा सकते थे। हालांकि कई स्कूलों में शिक्षक ढाई बजे तक रहे। शिक्षकों ने बताया कि अगर शिक्षा विभाग छुट्टियों का पत्र को एक दिन पहले भेज देता तो उनको स्कूलों में नहीं जाना पड़ता। कोरोना संक्रमण के चलते प्रदेश के सभी स्कूलों में बच्चों की छुट्टियां हैं। दूरवर्ती शिक्षा ही चल रही है।

व्हाट्सएप ग्रुप से दिया जाएगा होमवर्क
शिक्षा विभाग ने कहा है कि वे बच्चों को मोबाइल पर व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से होमवर्क दें। हर क्लास टीचर या विषय टीचर द्वारा अपने-अपने सब्जेक्ट का अलग-अलग ग्रुप में होमवर्क दिया जाए। मोबाइल पर ही बच्चों की नोटबुक पीडीएफ फाइल अपलोड कर चेक करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed