फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Haryana School Education Board Will Released 10th Class Result on 8 June

आठ जून को हरियाणा बोर्ड घोषित करेगा 10वीं का रिजल्ट, एक जुलाई से 12वीं की बचीं परीक्षाएं

Thu, 04 Jun 2020 09:42 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिवानी (हरियाणा) Published by: खुशबू गोयल Updated Thu, 04 Jun 2020 09:42 AM IST
सार

  • 361329 बच्चों ने दी थी 10वीं की परीक्षा
  • पांचवें विषय के दिए जाएंगे औसत अंक
  • 12वीं के बचे हुए विषयों की परीक्षाएं होंगी

विज्ञापन
Haryana School Education Board Will Released 10th Class Result on 8 June
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम आठ जून को घोषित किया जाएगा। बोर्ड अधिकारियों ने इसकी तैयारी कर ली है। चार विषयों के आधार पर परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। वहीं पांचवें विषय के औसत अंक दिए जाएंगे। जो विद्यार्थी 11वीं कक्षा में विज्ञान विषय का चयन करेंगे, उनका 10वीं का विज्ञान विषय का पेपर बाद में लिया जाएगा। इसके साथ ही बोर्ड ने 12वीं के बचे हुए 10 विषयों की परीक्षा की भी तैयारी कर ली है। ये परीक्षाएं एक से 15 जुलाई के बीच होंगी। 

विज्ञापन


हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन ने इसकी पुष्टि की है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से मार्च में सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी की परीक्षाएं करवाई थीं। कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते लॉकडाउन लग गया और परीक्षाएं बीच में ही रोकनी पड़ीं। लगातार लॉकडाउन के कारण बची हुई परीक्षाएं संभव नहीं हो सकीं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- कांग्रेस को झटका दे सकते हैं सिद्धू, इस पार्टी में शामिल होकर बनना चाह रहे सीएम चेहरा
विज्ञापन
विज्ञापन


अब हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने 10वीं के लॉकडाउन से पहले हुए चार विषयों की परीक्षाओं के आधार पर ही परिणाम घोषित करने की तैयारी कर ली है। 10वीं परीक्षा के लिए तीन लाख 61 हजार 329 बच्चों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था और अधिकतर ने परीक्षाएं दी थीं।

10वीं का विज्ञान विषय का मुख्य पेपर अभी लंबित है, मगर बोर्ड प्रशासन ने अब इस विषय में औसत अंक देने का निर्णय लिया है। इतना ही नहीं जो बच्चे 11वीं कक्षा में विज्ञान विषय लेंगे, उन्हीं बच्चों की विज्ञान विषय की परीक्षा बाद में तिथि तय कर ली जाएगी। इस दौरान हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड प्रशासन बच्चों के 11वीं में विषय चयन और बाद में बदलने तक का इंतजार करेगा।

12वीं की बची हुई परीक्षाएं एक जुलाई से

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड प्रशासन ने 12वीं की बची हुई परीक्षाएं कराने की भी तैयारी कर ली है। करीब 10 विषयों की परीक्षाएं अभी लंबित है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड प्रशासन ने एक से 15 जुलाई के बीच ये परीक्षाएं कराने का निर्णय लिया है। 12वीं कक्षा की परीक्षाओं के लिए 232152 बच्चों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था।

छह जून को होगी कोविड-19 प्रतियोगिता परीक्षा
बच्चों को कोरोना वायरस से बचाव के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ऑनलाइन कोविड-19 परीक्षा करवा रहा है, जिसकी सभी तैयारियां हो गई है। यह परीक्षा छह जून को होगी।

आठ जून को 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा। चार विषयों के अलावा पांचवें विषय के औसत अंक दिए जाएंगे। 12वीं के बचे हुए विषयों की परीक्षाएं एक से 15 जुलाई के बीच करवाई जाएगी। छह जून कोविड-19 ऑनलाइन प्रतियोगिता परीक्षा होगी। - डॉ. जगबीर सिंह, चेयरमैन हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed