फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Satrol Khap Panchayat 3 Major Decisions for Girls Safety

बेटियों की सुरक्षा को लेकर खाप के 3 बड़े फैसले

Mon, 09 Feb 2015 03:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौंद
ब्यूरो/अमर उजाला, नारनौंद Updated Mon, 09 Feb 2015 03:11 PM IST
विज्ञापन
Haryana Satrol Khap Panchayat 3 Major Decisions for Girls Safety

आदर्श सतरोल खाप ने रविवार को गांव बास में पंचायत का आयोजन कर तीन बड़े फैसले लिए हैं। इस दौरान कन्या भ्रूण हत्या, बलात्कार और ऑनरकिलिंग करने वाले लोगों का सामाजिक बहिष्कार कर उनका हुक्का-पानी बंद करने का फैसला लिया गया।

विज्ञापन


खाप के प्रधान सूबेदार इंद्र सिंह ने फरमान सुनाया कि खाप के अंतर्गत आने वाले सभी 43 गांवों में जो भी व्यक्ति ऑनरकिलिंग, बलात्कार और भ्रूण हत्या करेगा, उसका समाज से हुक्का-पानी बंद कर सामाजिक बहिष्कार करेगी।
विज्ञापन


सतरोल खाप प्रत्येक गांव में एक कमेटी का गठन करेगी और कमेटी की जिम्मेदारी लगाई जाएगी कि गांव में कोई भी कन्या भ्रूण हत्या की घटना ना घटे।

सेमीनार लगाकर जागरूक करेगी खाप

Haryana Satrol Khap Panchayat 3 Major Decisions for Girls Safety

पंचायत में यह भी निर्णय लिया गया कि इन सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए खाप की तरफ से सेमीनार आयोजित किए जाएंगे। इनमें लोगों को जागरूक किया जाएगा। प्रधान इंद्रसिंह ने बताया कि बलात्कार और ऑनरकिलिंग जैसी घटनाओं को रोकने के लिए भी खाप ने पहले भी कड़े कदम उठाए थे, लेकिन अब और सख्ती बरतते हुए सामाजिक बहिष्कार जैसा निर्णय लिया गया है। आज के समय की जरूरत है कि महिलाओं को पूरा सम्मान मिले, बेटियों की रक्षा हो।

सतरोल खाप पंचायत के ये फैसले सराहनीय
खाप ने समाज के हित में पहले भी काफी फैसले लिए हैं और समाज के हित में ही आज कन्या भ्रूण हत्या, बलात्कार और ऑनरकिलिंग करने वाले लोगों का सामाजिक बहिष्कार कर उनका हुक्का-पानी बंद करने का निर्णय लिया गया है।
सूबेदार इंद्र सिंह, सतरोल खाप के प्रधान

आज पंचायत में जो फैसले लिए गए हैं, वे सहरानीय हैं। इससे समाज में बेटियां अपने आपको सुरक्षित महसूस करेंगी। महिलाओं और लड़कियों के उत्थान के लिए खाप जल्द ही एक कार्यक्रम चलाकर उनको जागरूक करेगी।
सुदेश चौधरी, महिला विंग की प्रधान

युवाओं को जागरूक किया जाएगा कि वो खाप द्वारा जो निर्णय लिए जाते हैं, उनकी पालना करें। साथ ही कन्या भ्र्रूण हत्या को रोकने के लिए प्रत्येक गांव में जाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा।
मुकेश लोहान, सतरोल खाप के युवा प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed