फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana's Wrestlers Good performance in Senior National Wrestling Championships

सीनियर नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में छाए हरियाणवी, जीते 24 पदक, लेकिन हरियाणा पिछड़ा

Mon, 02 Dec 2019 05:43 PM IST
ajay kumar हरीश पौड़िया, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
हरीश पौड़िया, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Mon, 02 Dec 2019 05:43 PM IST
विज्ञापन
Haryana's Wrestlers Good performance in Senior National Wrestling Championships
सीनियर नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता

जालंधर में संपन्न हुई सीनियर नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में भले ही हरियाणा की टीम पिछड़ गई, लेकिन हरियाणवी खिलाड़ी पदक तालिका में छाए रहे। ग्रीको रोमन स्टाइल में टीम हरियाणा के खिलाड़ियों ने दो पदक हासिल किए, वहीं सर्विसेज और रेलवे की ओर से खेलने वाले हरियाणवी पहलवानों ने 22 पदक हासिल किए हैं। 

विज्ञापन


इन पहलवानों ने छह गोल्ड, आठ सिल्वर और आठ ब्रॉन्ज मेडल हासिल किए हैं। प्रतियोगिता में रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (आरएसपीबी) की टीम 210 प्वाइंट के साथ चैंपियन बनीं है। वहीं 170 प्वाइंट के साथ सर्विसेज की टीम दूसरे तो 109 प्वाइंट के साथ झारखंड की टीम तीसरे स्थान पर रही है। 
विज्ञापन


29 नवंबर से जालंधर में भारतीय कुश्ती संघ की ओर से करवाई जा रही सीनियर नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया है। प्रतियोगिता में रविवार को ग्रीको रोमन स्टाइल के मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में ग्रीको रोमन स्टाइल के 20 खिलाड़ी हरियाणा ए व हरियाणा बी का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन खिलाड़ियों में केवल दो खिलाड़ी ही मेडल पोडियम पर खड़े होकर गले में पदक पहन सके हैं। वहीं रेलवे व सर्विसेज की ओर से खेलते हुए प्रदेश के विभिन्न अखाड़ों के पहलवानों ने 22 पदक जीते हैं। रेलवे की ओर से खेलते हुए प्रदेश के चार पहलवानों ने गोल्ड तो पांच ने सिल्वर मेडल हासिल किया है। वहीं सर्विसेज की ओर से खेलते हुए प्रदेश के 12 पहलवानों ने मेडल पोडियम साझा किया। जिसमें से एक पहलवान ने गोल्ड, पांच पहलवानों ने सिल्वर तो चार ने कांस्य जीता है।

हरियाणा के पहलवानों ने जीते एक सिल्वर व एक ब्रॉन्ज 
चैंपियनशिप में हरियाणा की दो टीमों ने भाग लिया था।  दोनों टीमों का हिस्सा बने 20 पहलवानों में से हरियाणा के महज दो पहलवान ही पदक हासिल कर पाए हैं। जिनमें से एक पदक 72 किलो भारवर्ग में रोहतक के सुनील ने हासिल किया है। सुनील ने फाइनल में रेलवे के अमित से हारकर सिल्वर मेडल जीता है। वहीं 77 किलो भारवर्ग में सोनीपत के अमित ने प्रदेश की टीम के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता है। 

इन खिलाड़ियों ने जीते रेलवे के लिए पदक

रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड (आरएसपीबी) की ओर से खेलते हुए प्रदेश के चार पहलवानों ने गोल्ड तो पांच खिलाड़ियों ने सिल्वर मेडल हासिल किए हैं। जिनमें 60 किलो वर्ग में रोहतक के मनीष ने गोल्ड, 63 किलो वर्ग में झज्जर से संबंधित दीपक ने सिल्वर, 67 किलो वर्ग में झज्जर से संबंधित रवींद्र ने सिल्वर, 72 किलो वर्ग में जींद के अमित ने गोल्ड, 77 किलो में सोनीपत के साजन ने सिल्वर, 82 किलो भारवर्ग में सोनीपत के राजबीर, 87 किलो वर्ग में सोनीपत के सुनील ने गोल्ड, 97 किलो वर्ग में जींद के हरदीप ने गोल्ड व झज्जर के रवि ने सिल्वर मेडल शामिल हैं। 

इन खिलाड़ियों ने जीते सर्विसेज के लिए पदक 
भारतीय सेना यानी सर्विसेज की ओर खेलते प्रदेश के 12 पहलवानों ने एक गोल्ड सहित कुल 12 पदक जीते हैं। जिनमें 55 किलो वर्ग में सोनीपत से संबंधित अजय ने सिल्वर, 60 किलो वर्ग में सोनीपत के ज्ञानेंद्र ने सिल्वर, 67 किलो भारवर्ग में सचिन ने सिल्वर, व सूरजमल ने ब्रॉन्ज, 72 किलो वर्ग में हिसार के कुलदीप ने ब्रॉन्ज, 82 किलो वर्ग में पानीपत के प्रमोद ने ब्रॉन्ज, 87 किलो वर्ग में सोनीपत से संबंधित रवींद्र ने सिल्वर, सोनीपत के ही अभिमन्यु ने ब्रॉन्ज, 97 किलो भारवर्ग में सोनीपत के दीपांशु ने ब्रॉन्ज और रोहतक के सोनू दोनों ने ब्रॉन्ज, 130 किलो भारवर्ग में सोनीपत के नवीन ने गोल्ड, झज्जर के मेहर सिंह ने सिल्वर मेडल जीता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed