फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana's jail Minister Krishna Panwar's Press Conference in chandigarh

जेल में बंद कैदियों के लिए अच्छी खबर, अब घर वालों से बात करने के लिए मिलेगा इतना समय

Wed, 14 Nov 2018 09:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 14 Nov 2018 09:12 AM IST
विज्ञापन
Haryana's jail Minister Krishna Panwar's Press Conference in chandigarh
जेल मंत्री

हरियाणा सरकार ने जेलों में बंद कैदियों को बड़ी रियायत दी है। जेल विभाग ने कैदियों का परिजनों के साथ फोन पर बात करने का समय बढ़ा दिया है। पहले कैदी अपने परिजनों से सप्ताह में 10 मिनट फोन पर बात कर सकते थे। अब पुरुष कैदियों के लिए बात करने का समय सप्ताह में 10 मिनट से बढ़ाकर 35 मिनट और महिला कैदियों के लिए 60 मिनट कर दिया गया है। 

विज्ञापन


इसके अलावा तेरह जेलों में वीडियो कॉलिंग की सुविधा भी प्रदान की गई है। जेल मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने पत्रकारों को यह जानकारी दी। यहां वह अपने विभागों की चार साल की उपलब्धियां गिना रहे थे। उन्होंने बताया कि जेलों में पहले धूम्रपान पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया था, लेकिन भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर दोबारा धूम्रपान की अनुमति दी गई है। इसके लिए अलग से स्मोकिंग जोन या हॉल इत्यादि बनाने पर विचार किया जा रहा है। 
विज्ञापन


जेलों में मोबाइल मिलने पर संबंधित बंदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाता है और उसकी सजा की अवधि भी बढ़ाई जा सकती है। पंवार ने कहा कि बंदियों के खान-पान का विशेष ध्यान रखा जाता है। उन्हें दिए जाने वाले आहार में राजमा, काला चना व सफेद चना शामिल किया गया है। पहले बंदियों को कैंटीन से सामान खरीदने के लिए प्रतिमाह 6,000 रुपये तक के कैशलेस कूपन दिए जाते थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली नवंबर 2018 से इस राशि को बढ़ाकर 8,000 रुपये प्रतिमाह किया गया है। बंदी के परिजन इस राशि को उसके खाते में जमा करा सकते हैं। कुशल श्रमिक बंदी का दैनिक मानदेय 40 रुपये से बढ़ाकर 60 रुपये, अर्ध-कुशल श्रमिक बंदी का 25 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये व अकुशल श्रमिक बंदी का मानदेय 20 रुपये से बढ़ाकर 40 रुपये किया गया है।
 

सभी जेलों में लगेंगे जैमर

Haryana's jail Minister Krishna Panwar's Press Conference in chandigarh
सांकेतिक तस्वीर

पंवार ने बताया कि हरियाणा की सभी जेलों के लिए 140 मोबाइल फोन जैमरों की आवश्यकता है। प्रथम चरण में, 6.76 करोड़ रुपये की लागत से झज्जर, सोनीपत, अंबाला और गुरुग्राम में 4जी जैमर लगाए जा रहे हैं। दूसरे चरण में, 17.53 करोड़ रुपये की लागत से  जिला जेल रोहतक में 11 तथा गुरुग्राम में 17 4जी जैमर लगाने की योजना है। हरियाणा में कुल 19 जेल हैं, जिनमें से तीन जेल- अंबाला, हिसार-1 और हिसार-2 केंद्रीय जेल हैं।

करनाल-फरीदाबाद में बनेंगे ओपन एयर कैंपस
जेल मंत्री के अनुसार प्रदेश की जेलों में लगभग 18,230 बंदियों को रखने की क्षमता है और इस समय लगभग 19,860 बंदी जेलों में बंद हैं। सरकार पानीपत, रेवाड़ी और नूह में नई जेलों का निर्माण करा रही है, जिनकी क्षमता एक-एक हजार बंदियों की होगी। जिला जेल जींद व सिरसा में तीन-तीन अतिरिक्त पुरुष बैरकों का निर्माण करा रहे हैं। 

जिला जेल भिवानी में 5 पुरुष बैरकों व एक महिला बैरक का निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि जिला जेल करनाल और फरीदाबाद में ओपन एयर कैंपस स्थापित किए जाएंगे। योजना के तहत जेल से बाहर 30-32 मकान बनाएंगे, जहां बंदी अपने परिवार के साथ रह सकेंगे और बाहर जाकर छोटा-मोटा काम भी कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि ये मकान ऐसे बंदियों को दिए जाएंगे, जिनका व्यवहार अच्छा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed