{"_id":"5cdf901bbdec2207571f5546","slug":"haryana-s-climbers-trapped-in-snowfall-in-mount-everest","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ हजार मीटर की ऊंचाई पर बर्फबारी में फंसे पर्वतरोही, कम नहीं हुआ जज्बा, फहराएंगे तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ हजार मीटर की ऊंचाई पर बर्फबारी में फंसे पर्वतरोही, कम नहीं हुआ जज्बा, फहराएंगे तिरंगा
Sat, 18 May 2019 11:12 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलेवा (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलेवा (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 18 May 2019 11:12 AM IST
विज्ञापन
Mount Everest
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतेह करने निकली प्रदेश की त्रिवेद पर्वतारोहियों की जोड़ी आठ हजार मीटर की ऊंचाई पर चढ़ने के बाद भारी बर्फबारी में फंस गई है।
विज्ञापन
पर्वतारोही दल में शामदो निवासी मोहिनी नेहरा भी शामिल हैं। फोन पर बातचीत में मोहिनी ने बताया कि बर्फबारी कम होते ही और दो दिनों तक बेस कैंप में विश्राम करने के बाद आगे की चढ़ाई शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
20 मई तक एवरेस्ट को फतेह कर विश्व की सबसे ऊंची चोटी पर देश का तिरंगा फहराया जाएगा। प्रदेश के तीन पर्वतारोहियों के दल में शामदो निवासी मोहिनी नेहरा, कैथल निवासी शोभा बनवाल और हांसी के अंकुश कसाना शामिल है।
विज्ञापन
मोहनी नेहरा ने बताया कि अगर कोई व्यक्ति किसी लक्ष्य को पार करने की ठान ले तो बड़ी से बड़ी बाधा को पार कर सकता है। बर्फबारी तथा तूफान उनके जज्बे तथा हौसले को पस्त नहीं कर सकते। वे लक्ष्य को हासिल करके ही दम लेंगे।