{"_id":"5d371dde8ebc3e6ccb57db54","slug":"haryana-s-a-farmer-wins-rupees-1-50-crore-lottery-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"94 वें साल के इस किसान की किस्मत का खुला ताला, लॉटरी में जीता डेढ़ करोड़ का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
94 वें साल के इस किसान की किस्मत का खुला ताला, लॉटरी में जीता डेढ़ करोड़ का इनाम
Wed, 24 Jul 2019 01:38 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 24 Jul 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
किसान बलवंत सिंह
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के टोहाना निवासी बुजुर्ग किसान बलवंत सिंह ने पंजाब स्टेट सावन बंपर-2019 का पहला इनाम जीता है। पंजाब लॉट्रीज विभाग के पास इनामी राशि के लिए दस्तावेज जमा करवाने के बाद 94 वर्षीय बलवंत सिंह ने बताया कि वह मोहाली में रह रहीं अपनी बेटी से मिलने आए थे और उन्होंने लाटरी की तीन टिकट खरीदी थीं।
विज्ञापन
वह लंबे समय से टिकट खरीदते आ रहे थे, लेकिन कभी बड़ा इनाम नहीं निकला था। इस बार ऐसी किस्मत चमकी कि उन्हें तीनों ही टिकटों पर इनाम निकले हैं। दो टिकटों पर दो-दो सौ रुपये और टिकट नंबर बी-331362 पर उनका डेढ़ करोड़ रुपए का इनाम निकला है। बकौल बलवंत, इस राशि से वह और जमीन खरीदने के अलावा नयी तकनीकों के साथ कृषि करना चाहते हैं।
विज्ञापन
बता दें कि, पंजाब स्टेट सावन बंपर का ड्रा आठ जुलाई को लुधियाना में निकाला गया था और डेढ़ करोड़ रुपए के पहले दो इनाम टिकट नंबर ए-316460 और बी-331362 पर निकले थे। दूसरी ख़ुशनसीब विजेता खरड़ निवासी सुमन प्रिया जॉर्ज मसीह बनी हैं।
विज्ञापन