फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   haryana runner shri om race to save limca book record

100 किमी. रेस, 10 किलो वजन...दावा रिकॉर्ड बचाने का

Thu, 30 Apr 2015 03:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लाखनमाजरा
ब्यूरो/अमर उजाला, लाखनमाजरा Updated Thu, 30 Apr 2015 03:16 PM IST
विज्ञापन
haryana runner shri om race to save limca book record

10 किलो वजन लेकर 17 घंटे में 100 किलोमीटर की रेस पूरी कर लिम्का बुक में नाम दर्ज कराने वाले श्रीओम अब रिकॉर्ड बचाने के लिए दौड़ेंगे। इस बार उन्होंने 10 किलो वजन के साथ 100 किलोमीटर की रेस 14 घंटे में पूरी करने का दावा किया है। इस बार वे रिकॉर्ड बचाने के लिए दौड़ रहे हैं। इससे पहले दिसंबर 2014 का उनका रिकॉर्ड लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्डस में दर्ज है।

विज्ञापन


पहली बार कड़ाके की ठंड, इस बार गर्मी

श्रीओम ने दिंसबर 2014 में 100 किमी. रेस लगाई थी। उस समय कड़ाके की ठंड के बीच बारिश हो रही थी। अब भीषण गर्मी और बारिश का अनुमान है। आसाम राईफल्स में तैनात श्रीओम अंतरराष्ट्रीय कराटे खिलाड़ी है।
विज्ञापन

कैथल के सुभाष 15 घंटे में पूरी कर चुके हैं रेस

haryana runner shri om race to save limca book record

बता दें कि कैथल के कालासर गांव के सुभाष ने इतने ही वजन के साथ 16-17 अप्रैल को 100 किमी. की दौड़ 15 घंटे 44 मिनट में पूरी की है। हालांकि अभी उनका रिकॉर्ड लिम्का बुक में दर्ज नहीं हो सका है। इसलिए श्रीओम अपने ही रिकॉर्ड को बचाने के लिए अब 14 घंटे में यह रेस पूरी करने का दावा कर रहे हैं।

श्रीओम ने बुधवार शाम 6 बजे लाखनमाजरा के आर्यन स्कूल से रेस शुरू कर दी है। दावा है कि लाखनमाजरा से महम और भिवानी होते हुए वे इसी रूट से बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे लाखनमाजरा पहुंचेंगे। इससे पहले, आर्यन स्कूल से भाजपा जिला उपाध्यक्ष सतबीर राठी ने श्रीओम को हरी झंडी दिखा रवाना किया।

प्रदेश के एथलेटिक्स चीफ कोच कृष्ण पहाड़ीपुर कोच की भूमिका निभा रहे हैं। कोच ने बताया कि मेरी मौजूदगी में 10 किलो वजन तोला गया और श्रीओम की कमर पर बांधा गया। मैं पूरे रास्ते श्रीओम के साथ रहूंगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed