{"_id":"650b12c6d1188a0c260671d3","slug":"haryana-rs-36-45-crore-approved-for-repair-work-of-hisar-tosham-road-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा: हिसार-तोशाम सड़क की सुधरेगी हालत, मुख्यमंत्री ने मरम्मत कार्य के लिए 36.45 करोड़ रुपये की दी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा: हिसार-तोशाम सड़क की सुधरेगी हालत, मुख्यमंत्री ने मरम्मत कार्य के लिए 36.45 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
Wed, 20 Sep 2023 09:11 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 20 Sep 2023 09:11 PM IST
सार
सड़क के सुधार से लोगों व आसपास के स्थानीय ग्रामीणों को सुविधा होगी। हरियाणा सरकार के प्रवक्ता के मुताबिक हाल ही में सरकार ने कुल 4,471 किलोमीटर लंबाई की 1,737 सड़कों के सुधार के लिए 2,203 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है।
विज्ञापन
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल।
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में हिसार-तोशाम के बीच टूटी सड़क की मरम्मत के लिए मुख्यमंत्री ने 36.45 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी। हिसार-तोशाम सड़क खनन क्षेत्र के अंतर्गत आती है और भारी वाहनों की आवाजाही के कारण सड़क की हालत खराब हो जाती है। इसलिए सरकार ने सड़कों के सुदृढ़ीकरण करने का निर्णय लिया है, ताकि लंबे समय तक सड़कों की हालत सही रहे। उन्होंने बताया कि खनन क्षेत्र होने के कारण इस सड़क पर यातायात अधिक है।
विज्ञापन
हरियाणा सरकार ने गांव मिरकां से खानक जिला सीमा तक कुल 20.78 किलोमीटर लंबाई की सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य को मंजूरी दी है। इस सड़क के सुधार से लोगों व आसपास के स्थानीय ग्रामीणों को सुविधा होगी। हरियाणा सरकार के प्रवक्ता के मुताबिक हाल ही में सरकार ने कुल 4,471 किलोमीटर लंबाई की 1,737 सड़कों के सुधार के लिए 2,203 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है।
विज्ञापन
वर्तमान में 1,632 सड़कों के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं, जिनमें से 1,384 सड़कों का कार्य आवंटित किया गया है। इनमें से 875 सड़कों पर काम शुरू हो चुका है और 90 सड़कों का काम सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है।
विज्ञापन