फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana roadways employees were on strike

हरियाणा रोडवेज का चक्का जाम, लाठीचार्ज के बाद 193 कर्मचारी गिरफ्तार

Wed, 17 Oct 2018 09:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 17 Oct 2018 09:20 AM IST
विज्ञापन
Haryana roadways employees were on strike
रोडवेज का चक्का जाम - फोटो : अमर उजाला

हरियाणा रोडवेज का चक्का जाम पहले दिन परिवहन विभाग पर भारी पड़ा। रोडवेज कर्मचारी तालमेल कमेटी के आह्वान पर किए गए चक्का जाम में कर्मचारियों की एकजुटता के आगे सरकार की सारी कोशिशें धरी रह गईं। हड़ताल को फेल करने में परिवहन विभाग नाकाम रहा। पुलिस, प्रशासन और प्रोबेशन कर्मचारियों के दम पर बसें चलाने की कोशिशें भी सिरे नहीं चढ़ पाईं। 4083 बसों के बेड़े में से सुबह के समय सरकार कुछ डिपो में से ही लगभग साढ़े तीन सौ बसें ही चला पाई। बहादुरगढ़, रोहतक, कालका व अंबाला डिपो में पुलिस और हड़ताली कर्मचारियों के बीच झड़प भी हुई। 

विज्ञापन


पुलिस ने कर्मचारियों पर लाठीचार्ज किया। प्रदेश में भर में 193 हड़ताली कर्मचारी पुलिस ने एस्मा के तहत कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किए हैं। रोडवेज का बुधवार रात बारह बजे तक चक्का जाम रहेगा। बुधवार को तालमेल कमेटी ने आपात बैठक बुलाई है। इसमें सरकार की कार्रवाई की समीक्षा करते हुए आगामी आंदोलन की घोषणा की जाएगी। बुधवार को भी एस्मा के तहत कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई तो हड़ताल बेमियादी करने की घोषणा भी कमेटी कर सकती है। 
विज्ञापन


पहले दिन की हड़ताल से हरियाणा में परिवहन सेवाएं पटरी से उतरी रहीं। अन्य नौ राज्यों में भी परिवहन सेवाओं पर खासा असर रहा। हरियाणा के पड़ोसी राज्यों में रोडवेज बसों में लाखों की संख्या में सवारियां रोजाना सफर करती हैं। पहले दिन की हड़ताल से रोडवेज को लगभग पौने चार करोड़ रुपये की चपत लगने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन नेताओं सहित कर्मचारी गिरफ्तार
अंबाला में तालमेल कमेटी नेता इंद्र सिंह बधाना सहित 11, रोहतक में तालमेल कमेटी नेता वीरेंद्र सिंह धनखड़, जयभगवान कादियान, दीपक बल्हारा, सुमेर सिवाच सहित 43, बहादुरगढ़ में तालमेल कमेटी नेता अनूप सिंह सहरावत सहित 61, फरीदाबाद में राम आसरे यादव, सर्व कर्मचारी संघ नेता नरेश शास्त्री, वीरेंद्र डंगवाल सहित 43, नारनौल में बाबूलाल यादव सहित 17, कुरुक्षेत्र में 5, कैथल में 5, कालका में 5 व हिसार डिपो में 3 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया है।

बिना शर्त रिहा किए जाएं गिरफ्तार कर्मचारी
हरियाणा रोडवेज कर्मचारी तालमेल कमेटी के वरिष्ठ नेता दलबीर किरमारा, हरिनारायण शर्मा, सरबत सिंह पूनिया, पहल सिंह तंवर, ओमप्रकाश ग्रेवाल, नरेंद्र दिनोद, बलवान सिंह दोदवा, आजाद सिंह गिल, विजय अहलावत, विजय ढोंचक व अनिल चौहान ने हड़ताल की सफलता का दावा किया है। उन्होंने कहा कि बिना शर्त सभी गिरफ्तार कर्मचारियों को रिहा करे। तालमेल कमेटी की हड़ताल 17 अक्टूबर को भी जारी रहेगी। आपात बैठक में 17 अक्टूबर को निर्णायक आंदोलन की घोषणा करेंगे।


हड़ताली व प्रोबेशन कर्मियों पर एस्मा के तहत कार्रवाई : सिंह
एसीएस परिवहन धनपत सिंह ने कहा कि हड़ताली कर्मचारियों और प्रोबेशन कर्मियों पर एस्मा के तहत कार्रवाई की जा रही है। हाईकोर्ट के आदेश पर सरकार ने सख्त कदम उठाए हैं। सरकार जनता को किसी सूरत में परेशान नहीं होने देना चाहती। जिन प्रोबेशन कर्मियों ने हड़ताल में हिस्सा लिया है, उनकी सेवाएं बिना नोटिस के समाप्त करेंगे। कर्मचारी किलोमीटर स्कीम का विरोध छोड़कर अन्य मांगों को लेकर सरकार से किसी भी समय वार्ता कर सकते हैं। धनपत सिंह ने हड़ताल के बावजूद 1550 बसें चलने का दावा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed