{"_id":"62038b2bd395d05ea9e9f8460798499a","slug":"haryana-roadways-bus-strike-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रीगण ध्यान दें! हरियाणा रोडवेज आज हड़ताल पर है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रीगण ध्यान दें! हरियाणा रोडवेज आज हड़ताल पर है
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 17 Mar 2015 09:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यात्रीगण ध्यान दें। आज हरियाणा रोडवेज हड़ताल पर है। पूरे प्रदेश में रोडवेज बसों का चक्का जाम है। इसलिए घर से निकलने से पहले हालातों की जानकारी जरूर ले लें।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा में रोडवेज बस कर्मी हड़ताल पर हैं। उन्होंने प्रदेश भर में सुबह से चक्का जाम किया हुआ है। रोडवेज कर्मी प्राइवेट बसों को परमिट देने का विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
चक्का जाम होने से जहां यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है, वहां पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली भी पूरी तरह से ठहर जाएगा। पानीपत में चक्का जाम है। वहां यूनियन की मीटिंग चल रही है।
विज्ञापन
हिसार रोडवेज ने भी चक्का जाम कर दिया। रोहतक में भी स्ट्राइक जारी है। इससे यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। सोनीपत में भी चक्का जाम कर दिया गया है। विरोध प्रदर्शन करते हुए कर्मियों ने बस स्टैंड के गेट पर ताला लगा दिया।
रोडवेज बस कर्मियों का कहना है कि परिवहन विभाग उनके साथ भेदभाव कर रहा है। विभाग का प्राइवेट बसों को परिमट देना गलत है। जब तक विभाग हमारी मांगें नहीं मानता, चक्का जाम ही रहेगा।
रोडवेज कर्मी ठेका प्रथा बंद करने और ड्राइवर्स, कंडक्टर्स की भर्ती करने की मांग भी कर रहे हैं। बता दें कि आज सवेरे 7 बज के बाद एक भी बस नहीं चली।