फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Result 88 MLAs are crorepatis Savitri is richest Aditya surjewala is youngest while Raghubir is oldest

Haryana Result: 88 विधायक करोड़पति, सावित्री सबसे अमीर... आदित्य सबसे युवा तो रघुबीर उम्रदराज

Wed, 09 Oct 2024 09:28 AM IST
शाहरुख खान सुमित मलिक, अमर उजाला, चंडीगढ़
सुमित मलिक, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 09 Oct 2024 09:28 AM IST
सार

हरियाणा के 88 विधायक करोड़पति हैं। सबसे ज्यादा रईस विधायक भाजपा के हैं। इनमें निर्दलीय सावित्री सबसे अमीर हैं। आदित्य सबसे युवा विधायक हैं, जबिक कांग्रेस के रघुबीर कादियान सबसे उम्रदाज विधायक हैं।
 

विज्ञापन
Haryana Result 88 MLAs are crorepatis Savitri is richest Aditya surjewala is youngest while Raghubir is oldest
Haryana Result - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के विधानसभा चुनाव में जीत का स्वाद चखने वाले 88 विधायक करोड़पति हैं। इनमें 47 विधायक भाजपा व 36 विधायक कांग्रेस के हैं। इनेलो के दोनों और तीनों निर्दलीय विधायक भी करोड़पति हैं। 
विज्ञापन


चंडीगढ़ विधानसभा पहुंचने वाले केवल दो ही विधायकों के पास कुल संपत्ति एक करोड़ से कम हैं। इनमें भाजपा के नीलोखेड़ी से विधायक भगवान दास के पास 74 लाख रुपये और रतिया से कांग्रेस के विधायक जरनैल सिंह के पास कुल 53 लाख की संपत्ति है। 
विज्ञापन


जीतने वाले विधायकों में सबसे ज्यादा संपत्ति हिसार से निर्दलीय विधायक बनीं सावित्री जिंदल के पास है। उन्होंने चुनाव आयोग को दिए अपने शपथ-पत्र में 270 करोड़ की संपत्ति बताई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि उनसे ज्यादा रईस दो प्रत्याशी नारनौंद से कैप्टन अभिमन्यु और सोहना से रोहतास सिंह भी मैदान में थे, लेकिन दोनों हार गए। दोनों के पास करीब 480 करोड़ से अधिक संपत्ति है। 

प्रदेश के सबसे दस अमीर विधायकों में से सात भाजपा और दो कांग्रेस के हैं। भाजपा ने 85 और कांग्रेस ने 84 करोड़पति नेताओं को टिकट दिया था। जजपा के 46, इनेलो के 32, आप के 52 व बसपा के 18 करोड़पति प्रत्याशी भी हार गए।

 

दूसरी तरफ, सबसे युवा प्रत्याशी की बात करें तो कैथल सीट से जीतने वाले आदित्य सुरजेवाला सबसे युवा विधायक हैं। अमेरिका से लौटे आदित्य की आयु केवल 25 साल है। वे कांग्रेस महासचिव व राज्यसभा सांसद रणदीप सुरजेवाला के बेटे हैं। 

 

वहीं, सातवीं बार विधायक बनने वाले बेरी से कांग्रेस विधायक रघुबीर कादियान सबसे उम्रदाज विधायक हैं। उनकी आयु 80 साल है। 2019 के विधानसभा चुनाव के बाद उन्होंने दावा किया था कि यह उनका आखिरी चुनाव है लेकिन इस बार भी कांग्रेस ने उनको टिकट दिया तो उन्होंने पार्टी की झोली जीत से भर दी। 

जीतने वाले विधायकों में पांच विधायकों की उम्र 75 साल या इससे अधिक है। इनमें हिसार से सावित्री जिंदल की 75 साल, रादौर से भाजपा के श्याम सिंह राणा की 76 साल, गढ़ी-सांपला किलोई से भूपेंद्र सिंह हुड्डा व सफीदों से भाजपा के राम कुमार गौतम की 77-77 साल है। सबसे युवा विधायकों में से 4 कांग्रेस व एक भाजपा के हैं। पांचों ही पहली बार जीते हैं।

सबसे युवा पांच विधायक
आदित्य सुरजेवाला (कांग्रेस) 25 साल
विनेश फोगाट (कांग्रेस) 30 साल
जस्सी पेटवाड़ (कांग्रेस) 34 साल
निखिल मदान (भाजपा) 34 साल
विकास सहारण (कांग्रेस) 35 साल

सबसे अमीर दस विधायक
सावित्री जिंदल (निर्दलीय) 270 करोड़
शक्ति रानी शर्मा (भाजपा) 145 करोड़
श्रुति चौधरी (भाजपा) 134 करोड़
मनमोहन भड़ाना (भाजपा) 109 करोड़
विपुल गोयल (भाजपा) 101 करोड़
चंद्रमोहन (कांग्रेस) 80 करोड़
शैली चौधरी (कांग्रेस) 75 करोड़
प्रमोद कुमार विज (भाजपा) 72 करोड़
आरती राव (भाजपा) 68 करोड़
अनिल यादव (भाजपा) 68 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed