{"_id":"609ec14da4cf0615e252b97d","slug":"haryana-reports-10-608-new-covid-19-cases-and-164-deaths-in-last-24-hours","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"20 दिन बाद हरियाणा में राहत : 11 हजार से कम संक्रमण के मामले, 14,577 ने कोरोना को दी मात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 दिन बाद हरियाणा में राहत : 11 हजार से कम संक्रमण के मामले, 14,577 ने कोरोना को दी मात
Sat, 15 May 2021 12:10 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 15 May 2021 12:10 AM IST
सार
हरियाणा में कोरोना की रफ्तार थमती दिख रही है। 15 दिन बाद सक्रिय मामलों का आंकड़ा एक लाख के नीचे पहुंचा है। वहीं 20 दिन बाद 24 घंटे में 11 हजार से कम पॉजिटिव मिले हैं। प्रदेश के 17 जिलों में ठीक होने वालों की संख्या संक्रमितों से अधिक है।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में संक्रमण के बढ़ते मामले और रिकॉर्ड मौतों के बाद राहत के संकेत मिल रहे हैं। 20 दिन बाद प्रदेश में संक्रमण के मामले 11 हजार के आंकड़े से नीचे दर्ज किए गए हैं। शुक्रवार को 10,608 नए संक्रमित मिले और 14,577 मरीज स्वस्थ हुए।
विज्ञापन
हरियाणा में पिछले एक सप्ताह से संक्रमण के केसों में घटौती दर्ज की जा रही है। राज्य के 17 जिलों में नए संक्रमितों के मुकाबले ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक है। रिकवरी दर भी बढ़कर 84.40 प्रतिशत पहुंच गई है। साथ ही 15 दिन बाद प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या एक लाख से नीचे 99,007 आ गई है।
विज्ञापन
21 जिलों में 164 की जान गई
शुक्रवार को प्रदेश के 21 जिलों में संक्रमण से 164 की मौत हो गई। केवल झज्जर ऐसा जिला रहा, जहां कोरोना संक्रमण से कोई मौत दर्ज नहीं की गई। सबसे अधिक रोहतक में 16, गुरुग्राम 15, हिसार-पानीपत-भिवानी में 11-11 मरीजों की मौत हुई। जींद 12, अंबाला 10, करनाल 9, फरीदाबाद-रेवाड़ी 8-8, पंचकूला-पलवल 2-2, कुरक्षेत्र 5, यमुनानगर 9, सिरसा महेंद्रगढ़ 6, फतेहाबाद-नूंह 3-3, कैथल 7, चरखी दादरी 4 और सोनीपत में 6 मरीजों की मौत हुई। प्रदेश में अब तक कोरोना से कुल 6402 की मौत हो चुकी है। साथ ही 48,06,901 को टीका लगाया जा चुका है।
विज्ञापन
यहां केस कम, ठीक अधिक
- जिला नए केस ठीक हुए
- गुरुग्राम 2144 3532
- फरीदाबाद 826 1217
- सोनीपत 748 995
- हिसार 1146 1279
- अंबाला 372 404
- पंचकूला 418 656
- महेंद्रगढ़ 577 790
- रोहतक 368 558
- भिवानी 462 1323
- झज्जर 258 345
- फतेहाबाद 334 350
- सिरसा 484 714
- करनाल 483 626
- नूंह 76 89
- कुरुक्षेत्र 259 353
- कैथल 63 171
- चरखी दादरी 59 184
यहां केस अधिक, ठीक कम
- पानीपत 351 189
- यमुनानगर 376 345
- जींद 411 240
- पलवल 217 130
- रेवाड़ी 176 87