फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana reduced the age of selling and drinking liquor

बदलाव: हरियाणा में शराब खरीदने और बेचने की उम्र घटी, पहले 25 साल थी, अब 21 हो गई

Thu, 23 Dec 2021 12:13 AM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 23 Dec 2021 12:13 AM IST
सार

सरकार ने शराब बिक्री के लिए पहले से तय 25 साल की आयु घटाई है। 21 साल की उम्र में अब शराब बिक्री का लाइसेंस दिया जा सकेगा। आबकारी संशोधन विधेयक से रास्ता साफ हुआ है।

विज्ञापन
Haryana reduced the age of selling and drinking liquor
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

हरियाणा में अब 21 वर्ष की आयु पार कर चुके युवा शराब बिक्री का लाइसेंस ले सकेंगे। सरकार ने लाइसेंस प्रदान करने की आयु सीमा 25 वर्ष से घटाकर 21 साल कर दी है। अब शराब सेवन के लिए भी यही आयु मानी जाएगी। दिल्ली सरकार की तर्ज पर यह फैसला लिया गया है। हरियाणा आबकारी (संशोधन) विधेयक, 2021 सदन में बुधवार को पारित होने से इसका रास्ता साफ हुआ।

विज्ञापन


कांग्रेस की ओर से इस संशोधन पर विधायक किरण चौधरी और गीता भुक्कल ने आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि शराब बिक्री और सेवन की अधिकृत आयु 21 साल करने से युवा इस ओर आकर्षित होंगे। यह संशोधन अनुचित है। इसे सरकार वापस ले। सरकार ने आपत्ति के बावजूद विधेयक पारित करा लिया।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा आबकारी अधिनियम,1914 की धारा 27 में प्रावधान था कि देशी शराब या नशीली दवाओं के निर्माण, थोक या खुदरा बिक्री के लिए लाइसेंस 25 वर्ष से कम उम्र के व्यक्ति को नहीं दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


धारा 29 पच्चीस वर्ष से कम आयु के किसी भी व्यक्ति को शराब बेचने या वितरित करने के लिए प्रतिबंधित करती है। धारा 62 में प्रावधान है कि यदि कोई लाइसेंस धारक या उसका कर्मचारी 25 वर्ष से कम आयु के किसी भी व्यक्ति को कोई शराब या नशीली दवा बेचता है, तो वह किसी भी अन्य दंड के अतिरिक्त 50,000 रुपये तक के जुर्माने का पात्र होगा।

वर्ष 2021-22 के लिए आबकारी नीति तैयार करते समय यह चर्चा की गई थी कि तय आयु सीमा को 25 वर्ष से घटाकर इक्कीस वर्ष किया जा सकता है। अब सामाजिक-आर्थिक परिस्थितियों में पूर्व की तुलना काफी बदलाव आया है। युवा अब अधिक शिक्षित हैं, और शराब पीने की बात आने पर तर्कसंगत निर्णय भी ले सकते हैं।

ये विधेयक भी हुए पारित

  • हरियाणा अनुसूचित सड़क, नियंत्रित क्षेत्र अनियमित विकास निर्बंधन (संशोधन तथा विधिमान्यकरण) विधेयक, 2021

इसे मुख्य रूप से हरियाणा अनुसूचित सड़कों और नियंत्रित क्षेत्रों के अनियंत्रित विकास प्रतिबंध अधिनियम, 1963 की धारा 12 ग (1) के प्रावधानों को स्पष्ट करने के लिए पारित किया गया। इसमें स्पष्ट वैधानिक प्रावधान होंगे, जिससे परस्पर विरोधी न्यायिक घोषणाओं से निपटा जा सकेगा। सरकार की 

  • नगरपालिका क्षेत्र से बाहर बसी कालोनियों को भी मिलेंगी सुविधाएं

हरियाणा नगरपालिका क्षेत्रों से बाह्य क्षेत्रों में अपूर्ण नागरिक सुख-सुविधाओं तथा अवसंरचना का प्रबंधन (विशेष उपबंध) विधेयक,2021 पारित किया गया। इससे नगरपालिका क्षेत्र से बाहर बसी कालोनियों को भी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। इसका उद्देश्य निवासियों की जीवन स्थिति को सुधारना है। मानवीय आधार पर ऐसी कालोनियों में स्वस्थ जीवन को सुनिश्चित करने के लिए न्यूनतम अवसंरचना प्रदान की जाएगी। विधेयक पारित होने के बाद निवासियों को बिजली, पानी, सीवरेज, सड़क सुविधा मिलेगा।

  • पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण (संशोधन) विधेयक, 2021

पंचकूला महानगर विकास प्राधिकरण अधिनियम, 2021 को संशोधित किया गया है। इसकी धारा 5(ण) के अनुसार प्राधिकरण में पदेन सदस्य के रूप में मंडल आयुक्त पंचकूला लिखा गया था। जब यह देखा गया कि मंडल आयुक्त, पंचकूला के रूप में कोई पद सृजित नहीं है और जिला पंचकूला मंडल आयुक्त, अंबाला के प्रशासनिक नियंत्रण में है तो ‘मंडल आयुक्त पंचकूला’ को ‘मंडल आयुक्त, अंबाला’ शब्द और चिह्न से बदलने के लिए संशोधन विधेयक लाना पड़ा।

  • हरियाणा कृषि उपज मण्डी (संशोधन) विधेयक, 2021

हरियाणा कृषि उपज मण्डी अधिनियम, 1961 को आगे संशोधित किया गया है। करने के लिए हरियाणा कृषि उपज मण्डी (संशोधन) विधेयक, 2021 पारित किया गया है। इससे किसानों को लाभकारी मूल्य मिलने और मंडी फीस लगाने का रास्ता साफ हुआ है। ऐसे प्रसंस्कृत उत्पाद जो कच्ची सामग्री के रूप में प्रयुक्त करने के लिए सीधे किसानों से नहीं, मुख्य रूप से व्यापारियों से खरीदे जाते हैं। उन पर उपयुक्त मंडी शुल्क लगाया जाएगा।

  • हरियाणा विनियोग (संख्या 4) विधेयक, 2021
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed