फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Red Cross will prepare disaster friends in every district.

Chandigarh News: हर जिले में आपदा मित्र तैयार करेगी हरियाणा रेडक्राॅस

Wed, 20 Mar 2024 07:46 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2024 07:46 PM IST
विज्ञापन
Haryana Red Cross will prepare disaster friends in every district.
चंडीगढ़। हरियाणा रेडक्राॅस सोसायटी के राज्य संयुक्त सचिव अनिल जोशी ने कहा कि आपदा के समय में तुरंत सहायता जरूरी है, इसको लेकर रेडक्राॅस प्रदेश के सभी जिलों में आपदा मित्र तैयार कर रहा है, जोकि हर जिले में मानव सहयोग में भागीदार होगा। वे बुधवार को पांच दिवसीय राज्य स्तरीय आपदा मित्र डिजास्टर रिस्पांस ट्रेनिंग कैंप में बोल रहे थे। शिविर निदेशक रविंद्र कुमार ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि आपदा के समय में तुरंत सहायता सबसे महत्वपूर्ण होती है, इसलिए रेडक्रास की ओर से जिला स्तर पर आपदा वीर तैयार करने की योजना शुरू की गई है। जिला स्तर पर प्रशिक्षण के साथ राज्य स्तर पर मास्टर ट्रेनर तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

शिविर निदेशक रविंद्र कुमार ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों से 116 स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में राज्य प्रशिक्षण अधिकारी संजीव धीमान ने फर्स्ट एड, सीपीआर के बारे में प्रशिक्षण दिया। रविन्द्र पाराशर, सब फायर ऑफिसर ने स्वयंसेवकों को बताया कि यदि कहीं पर आग लग जाए या अन्य कोई आपदा आ जाए तो उससे किस प्रकार से बचाव हो इस बारे में जानकारी दी। रमेश चौधरी, स्टेट ट्रेनिंग सुपरवाइजर ने आपदा के दौरान लोगों की मानसिक सहायता कैसे की जाए और रोगी को दवाई देते समय हमें किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। मौके पर कार्यक्रम अधिकारी रोहित शर्मा, रिलीफ ऑफिसर सरबजीत सिंह, राज्य मास्टर ट्रेनर चंद्रपाल, सुनील पहाड़िया, सूरज मौर्य, रंजीत, नंदलाल आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed