फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana receives first installment for Amrit 2.0 scheme.

Chandigarh News: अमृत 2.0 योजना के लिए हरियाणा को मिली पहली किस्त

Fri, 06 Oct 2023 07:06 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Oct 2023 07:06 PM IST
विज्ञापन
Haryana receives first installment for Amrit 2.0 scheme.
पहली किस्त के रूप में 140 करोड़ रुपये की राशि जारी
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने अमृत 2.0 योजना के कार्यान्वयन की जिम्मेदारी जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग को सौंपी है। विभाग ने भारत सरकार के आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय को 57 शहरों के लिए 1443.74 करोड़ रुपये की 48 परियोजनाएं जल आपूर्ति के लिए और 9 शहरों के लिए 283.62 करोड़ रुपये की सीवरेज परियोजनाएं भेजी थी। केंद्र सरकार की शीर्ष समिति ने इन सभी परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इसमें 50 शहरों में जल आपूर्ति और सीवरेज के कार्यों को करने के लिए हरियाणा को केंद्रीय हिस्सेदारी की पहली किस्त के रूप में 140 करोड़ रुपये की राशि जारी भी कर दी है। जल्द ही दूसरी किस्त के लिए विभागीय कार्रवाई की जाएगी ताकि लक्षित शहरों में जल आपूर्ति और सीवरेज प्रबंधन बेहतर बन सके। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से प्रदेश में जल आपूर्ति पर 1443.74 करोड़ रुपये और सीवरेज के लिए 283.62 करोड़ रुपये खर्च किये जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed