फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana ranks first in medal table of Khelo India Youth Games

खेलो इंडिया यूथ गेम्स: चौथे दिन हरियाणा ने लगाई पदकों की झड़ी, तमिलनाडु के टी माधवन ने भी जीता स्वर्ण

Tue, 07 Jun 2022 01:33 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/पंचकूला Published by: ajay kumar Updated Tue, 07 Jun 2022 01:33 AM IST
सार

हरियाणा के योग खिलाड़ियों ने आर्टिस्टिक ग्रुप योगासन के अंडर -18 के लड़कों के वर्ग में महाराष्ट्र की टीम को पछाड़कर गोल्ड मेडल हासिल किया।

विज्ञापन
Haryana ranks first in medal table of Khelo India Youth Games
Khelo India Youth Games

विस्तार

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के चौथे दिन पदकों की झड़ी लगाकर हरियाणा के धाकड़ पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। हरियाणा के खाते में 16 स्वर्ण, 11 सिल्वर और 18 कांस्य पदक आए हैं। महाराष्ट्र भी 11 स्वर्ण सहित 29 पदकों के साथ तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज है। हरियाणा का खेलो इंडिया यूथ गेम्स- 2021 में पांच देसी खेलों के साथ 25 प्रतियोगिताओं में 1866 मेडल पर नजर है। हर राज्य के खिलाड़ी की नजर किसी न किसी पदक पर है लेकिन हरियाणा ने सोमवार को कुश्ती, वेट लिफ्टिंग, गतका, योगासन में अच्छा प्रदर्शन कर पदकों की झड़ी लगा दी। 

विज्ञापन


कुश्ती में पांच स्वर्ण में चार हरियाणा के नाम  
लड़कियों के मुकाबले में हरियाणा के पहलवानों ने 5 गोल्ड मेडल में से 4 मेडल अपने नाम किए हैं। ग्रीको रोमन 55 किलोग्राम भारवर्ग में हरियाणा के सूरज ने महाराष्ट्र के विश्वजीत को 10-1 अंकों से हराकर स्वर्ण पदक जीता। वहीं महिलाओं की 61 किलोग्राम भारवर्ग में हरियाणा की सविता ने हरियाणा की ही शिक्षा को 10-6 अंकों से हराकर स्वर्ण अपने नाम किया। 
विज्ञापन


इस वर्ग में रजत पदक भी हरियाणा की शिक्षा के नाम रहा। इसी तरह, लड़कों की फ्री-स्टाइल 60 किलोग्राम भारवर्ग में हरियाणा के रविंद्र ने महाराष्ट्र के अजय को 11-8 अंकों से हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। 71 किलोग्राम भारवर्ग में हरियाणा के नरेंद्र ने हरियाणा के ही अमित को हराकर स्वर्ण पदक जीता। इस भारवर्ग में रजत भी हरियाणा के नाम रहा। इस तरह हरियाणा ने 10 में से 7 पदक अपने नाम किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

वेट लिफ्टिंग में हरियाणा का पहला गोल्डन बजर उषा ने दबाया 
सेक्टर-14 की राजकीय कन्या महाविद्यालय में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम-2021 के वेट लिफ्टिंग के मुकाबलों में सोमवार को हरियाणा की बेटियों ने अलग -अलग आयुवर्ग में दो स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। इनमें सबसे पहले 55 किलोग्राम भार वर्ग श्रेणी में रोहतक की ऊषा ने 170 किलोग्राम भार उठाकर पहला गोल्ड मेडल जीता। वहीं 81 किलो भारवर्ग में हरियाणा की भावना ने भी अच्छा प्रदर्शन किया।  

गतका में हरियाणा की टीम ने गोल्ड मेडल हासिल किया
सेक्टर-3 में चल रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में सोमवार को गतका में हरियाणा की टीम ने गोल्ड मेडल हासिल किया। इसके अतिरिक्त, गतका में ही सिंगल व्यक्तिगत महिला और पुरुष वर्ग में भी राज्य के खिलाड़ी रजत पदक प्राप्त करने में सफल रहे। गतका के सिंगल स्टिक टीम इवेंट के अंडर 18 में हरियाणा की टीम ने गोल्ड मेडल हासिल किया। इस टीम में इंद्रजीत सिंह, कृष और जशनप्रीत सिंह शामिल थे। इसी प्रकार, गतका के सिंगल स्टिक के व्यक्तिगत पुरुष वर्ग में वारिस प्रीत सिंह ने रजत पदक और महिला वर्ग में अर्जनीत कौर ने रजत पदक हासिल किया।

हरियाणा को मिला योगासन में गोल्ड मेडल
हरियाणा के योग खिलाड़ियों ने आर्टिस्टिक ग्रुप योगासन के अंडर -18 के लड़कों के वर्ग में महाराष्ट्र की टीम को पछाड़कर गोल्ड मेडल हासिल किया। आर्टिस्टिक ग्रुप योगासन में लड़कों के अंडर -18 वर्ग में हरियाणा की टीम 120.99 अंकों के साथ पहले स्थान पर रही। इस प्रतियोगिता में हरियाणा ने महाराष्ट्र की टीम को पछाड़ दिया। 

हरियाणा की योगासन टीम में रोहित कुमार, सागर राणा, जीतू, गौरव, प्रभात कुमार शामिल रहे। इस वर्ग में दूसरे नंबर पर महाराष्ट्र रहा, जिसने कुल 118.5 अंक प्राप्त किए और वेस्ट बंगाल ने तीसरा स्थान हासिल किया, जिसने 115.16 अंक प्राप्त किए। तमिलनाडु 112.54 अंक के साथ चौथे स्थान पर और त्रिपुरा 108.6 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहा।

तमिलनाडु के टी माधवन का लगातार दूसरी बार स्वर्ण पर कब्जा  
खेलो इंडिया यूथ गेम्स के वेट लिफ्टिंग में तमिलनाडु के टी माधवन ने दूसरी बार स्वर्ण पदक हासिल किया है। सेक्टर-14 के राजकीय कन्या महाविद्यालय में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स में सोमवार को 61 किलो भारवर्ग के स्नैच में 116 किलो और क्लीन एंड जर्क में 140 किलो वजन उठाकर स्वर्ण पदक हासिल किया है। 

टी माधवन लगातार तीन बार खेलो इंडिया गेम्स का हिस्सा रह चुके हैं। सबसे पहले 2019 में सिल्वर, 2020 में स्वर्ण पदक हासिल कर रिकॉर्ड बनाया था। उस समय 95 किलो का रिकॉर्ड तोड़कर 99 किलो वजन उठाकर जीत हासिल की। टी माधवन के पिता तिरुमुर्गन आर्मी से सूबेदार के पद से रिटायर हैं। उन्हीं से टी माधवन को वेट लिफ्टिंग की प्राथमिक शिक्षा मिली थी। टीम माधवन अप्रैल में आयोजित जूनियर नेशनल चैंपियनशिप में यूथ वर्ग में स्वर्ण, जूनियर गर्व में स्वर्ण व इंटर स्टेट में स्वर्ण पदक हासिल किया था।

पीयू में 10 से खेले जाएंगे आर्चरी के मुकाबले
खेलो इंडिया यूथ गेम्स में चंडीगढ़ से 14 खेलों में 139 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। खेलो इंडिया के अधिकतर मुकाबले पंचकूला में हो रहे हैं। फुटबॉल और आर्चरी की मेजबानी पंजाब यूनिवर्सिटी को मिली है। फुटबॉल के लीग मुकाबले पीयू के ग्रांउड पर चल रहे हैं। आर्चरी के मुकाबले 10 जून से शुरू हो रहे हैं। इसमें कई राज्यों की टीमें शिरकत कर रही हैं। 

कैंपस के अंदर लॉ ग्राउंड के पास दशहरा ग्राउंड पर आर्चरी के मुकाबले की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। पीयू के खेल विभाग ने खेलो इंडिया के आयोजकों को ग्राउंड उपलब्ध करवा दिया है। यहां पर मैच के दौरान खिलाड़ियों के ठहरने और उनके खाने-पीने के लिए शेड्स बना दिए गए हैं। 

इन खेलों में हिस्सा लेगा चंडीगढ़
खेलो इंडिया यूथ गेम्स में शहर के खिलाड़ी बास्केटबॉल, गतका, हैंडबाल, हॉकी, कबड्डी, मलखंभ, तीरंदाजी, बॉक्सिंग, साइक्लिंग, जिम्नास्टिक्स, जूडो, तैराकी, वेटलिफ्टिंग और कुश्ती में हिस्सा ले रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed