फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana private lab gives clarification on allegations of releasing wrong corona test report

गलत कोरोना जांच रिपोर्ट जारी करने के आरोप पर हरियाणा की निजी लैब ने दी सफाई, कहा- हमारा निष्कर्ष सही

Sat, 25 Apr 2020 09:27 PM IST
Vikas Kumar पीटीआई, चंडीगढ़
पीटीआई, चंडीगढ़ Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 25 Apr 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Haryana private lab gives clarification on allegations of releasing wrong corona test report
कोरोना वायरस जांच (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

हरियाणा में आईसीएमआर द्वारा कोरोना संक्रमण के टेस्ट की मंजूरी प्राप्त एक निजी लैब ने अपने ऊपर गलत जांच रिपोर्ट जारी करने के आरोप में शनिवार को सफाई दी है। लैब का कहना है उनके द्वारा कोरोना संक्रमण जांच रिपोर्ट पूरी तरह से निष्कर्षों के आधार पर जारी की गई थी। लैब ने साथ ही यह भी कहा है कि सरकार चाहे तो हमारे पास आए सैंपलों की किसी भी सरकारी लैब में पुनः जांच करा सकती है।

विज्ञापन


बात दें कि गुरुग्राम स्थित एक लैब द्वारा गलत रिपोर्ट जारी करने के बाद हरियाणा सरकार ने इस लैब के खिलाफ जांच बैठा दी है। लैब द्वारा जांच में निगेटिव मरीजों को पॉजिटिव बता दिया गया था। जिन मरीजों को उक्त लैब द्वारा पॉजिटिव बताया गया था, जबकि उनकी जांच दो अन्य लैब में कराई गई तो दोनों की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। 
विज्ञापन


सरकार ने इस लैब को भविष्य में सैंपल देने पर तुरंत प्रभाव से रोक लगा दी गई है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने विभाग के एसीएस राजीव अरोड़ा को जांच के आदेश दिए हैं। लैब की इस गलत रिपोर्ट का खुलासा तब हुआ जब स्वास्थ्य मंत्री के निर्देशों पर अंबाला छावनी की एक एएनएम की जांच दूसरी लैब से कराई गई। दूसरी लैब द्वारा नर्स को निगेटिव बताया गया और उसमें कोरोना के संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed