फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana polls: Congress ticket to old faces

जानिए, कैसे चुने हरियाणा कांग्रेस के प्रत्याशी?

Thu, 25 Sep 2014 08:24 PM IST
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़
प्रवीण पाण्डेय/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 25 Sep 2014 08:24 PM IST
विज्ञापन
Haryana polls: Congress ticket to old faces

लंबे इंतजार के बाद बुधवार को जारी सूची में कांग्रेस ने पुराने चेहरों पर ही भरोसा जताया है। सिटिंग गेटिंग के फार्मूले से इनकार करती रही कांग्रेस को आखिरकार इसी फॉर्मूले पर अमल करना पड़ा।

विज्ञापन


टिकट वितरण में दागी विधायकों को भी टिकट देने में कांग्रेस ने गुरेज नहीं किया है। कुल मिलाकर शारदा राठौर के अलावा सभी विधायकों को पार्टी ने टिकट दिया है। इसके अलावा हजकां छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हुए पांच में से चार विधायकों को इस बार पार्टी ने अपने टिकट पर चुनाव मैदान में उतारा है।
विज्ञापन


इसमें राव नरेंद्र सिंह को नारनौल से, विनोद भयाना को हांसी से, सतपाल सांगवान को दादरी और धर्म सिंह छोक्कर को समालखा से टिकट दिया है।

मुख्यमंत्री के संघर्ष के साथी को टिकट

Haryana polls: Congress ticket to old faces

जिले राम शर्मा पांचवें विधायक हैं जो हजकां छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हुए थे, लेकिन वे इस समय कंबोपुरा सरपंच हत्याकांड में सजा काट रहे हैं। शर्मा पिछली बार असंध से चुनाव जीते थे।

कांग्रेस ने इस बार असंध से करनाल की विधायक सुमिता सिंह को मैदान में उतारा है जबकि करनाल से सुरिंदर सिंह नरवाल को टिकट दिया है। निर्दलीय विधायकों में से प्रहलाद सिंह गिल्लाखेड़ा पर कांग्रेस ने भरोसा जताया है।

गिल्लाखेड़ा को फतेहाबाद से कांग्रेस ने मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने पानीपत ग्रामीण से मुख्यमंत्री के संघर्ष के साथी खुशी राम जागलान को टिकट दिया है।

यहां से पूर्व परिवहन मंत्री ओपी जैन पिछली बार निर्दलीय लड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। इसके अलावा पानीपत शहर से बलबीर पाल शाह के भाई वीरेंद्र शाह को टिकट दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed