फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Police suspend Arjuna awardee boxer Jai Bhagwan for slapping hotel manager

ओलंपियन बॉक्सर जयभगवान को थप्पड़ मारना पड़ा महंगा, हरियाणा पुलिस ने किया सस्पेंड

Sat, 22 Jun 2019 01:06 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरसा (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sat, 22 Jun 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
Haryana Police suspend Arjuna awardee boxer Jai Bhagwan for slapping hotel manager
जय भगवान

सिरसा के अनाज मंडी स्थित होटल सीजी इन के प्रबंधक वीरेंद्र सिंह को थप्पड़ मारने वाले इंस्पेक्टर जयभगवान को आईजी हिसार ने सस्पेंड कर दिया है। इंस्पेक्टर जयभगवान के खिलाफ दी शिकायत पर डीएसपी आर्यन चौधरी ने जांच रिपोर्ट तैयार कर एसपी अरुण सिंह को सौंपी थी। 

विज्ञापन


इसके बाद एसपी की ओर से भेजी रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए आईजी हिसार ने इंस्पेक्टर जयभगवान को सस्पेंड कर दिया। पुलिस प्रवक्ता सुरजीत सहारण ने बताया कि प्राथमिक जांच में दोषी पाए जाने के बाद इंस्पेक्टर जयभगवान को सस्पेंड कर दिया है। 
विज्ञापन


ये था मामला 
इंस्पेक्टर जयभगवान एक महिला के साथ 16 जून की रात्रि को 11 बजे होटल सीजी इन में पहुंचे। उसकी ओर से ऑनलाइन कमरा बुक करवाया गया था। जब उसने कमरा देने से पहले आईडी मांगी, तब उन्होंने अपनी आईडी तो दे दी मगर युवती की आईडी देने में आनाकानी की। कमरा न देने पर उन्होंने युवती की आईडी दी लेकिन उसका मिलान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर प्रबंधक ने उसे कमरा देने से इंकार कर दिया। इसके बाद इंस्पेक्टर जयभगवान ने प्रबंधक को थप्पड़ मार दिया था। शिकायतकर्ता ने एसपी को सीसीटीवी की फुटेज भी सौंपी। इस शिकायत के बाद एसपी अरुण सिंह ने इस मामले की जांच डीएसपी आर्यन चौधरी को सौंप दी जबकि इंस्पेक्टर जयभगवान की ओर से आरोपों को खारिज किया गया था।


उनका कहना था कि वे अपने परिवार के साथ कमरे पर आए थे। होटल के रिसेप्शन पर उन्हें 40 मिनट रोका गया और बाद में कमरे की बुकिंग राशि देने से भी इंकार कर दिया था। इसके अलावा होटल मैनेजर ने उनके साथ बदतमीजी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed