फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Police reached the house of advocate of loving couple in Punjab

नयागांव: प्रेमी जोड़े के वकील के घर हरियाणा पुलिस ने दी दबिश, पीड़ित ने कहा- यह गैर-कानूनी, DGP से शिकायत

Wed, 31 Aug 2022 07:47 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, नयागांव (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, नयागांव (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 31 Aug 2022 07:47 PM IST
सार

प्रेमी जोड़े की याचिका पर हाईकोर्ट ने 29 अगस्त को सुनवाई की थी और आदेश दिया था कि जब तक मामले की सुनवाई होती है तब तक प्रेमी जोड़े को सुरक्षा प्रदान की जाए। गुरुग्राम के पुलिस कमिश्नर को आदेश दिया था कि मामले की गंभीरता को देख जल्द से जल्द जांच करके एक हफ्ते में हलफनामा दायर करने को कहा था।

विज्ञापन
Haryana Police reached the house of advocate of loving couple in Punjab
सीसीटीवी में कैद वकील के घर के बाहर खड़े गुरुग्राम पुलिस के जवान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के गुरुग्राम निवासी प्रेमी जोड़े की हाईकोर्ट में सुरक्षा से जुड़ी याचिका दाखिल करवाने वाले वकील के घर पर हरियाणा पुलिस दबिश दी। पुलिस प्रेमी जोड़े की तलाश में है। पीड़ित वकील ने पुलिस के सर्च अभियान को गैरकानूनी बताया और पुलिस वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। । 

विज्ञापन


दरअसल, गुरुग्राम निवासी एक प्रेमी जोड़े ने प्रेम विवाह कर हाईकोर्ट से सुरक्षा मांगी थी। इस मामले की नयागांव निवासी एडवोकेट सर्वेश कुमार गुप्ता पैरवी कर रहे थे। इसके बाद गुरुग्राम पुलिस ने वकील सर्वेश कुमार गुप्ता को 23 अगस्त को फोन कर मिलने का समय मांगा था। 23 अगस्त को उसी दिन गुरुग्राम पुलिस के कुछ मुलाजिम हाईकोर्ट में आकर मिले और प्रेमी जोड़े का पता पूछने लगे। वकील का आरोप है कि जब उन्होंने पता बताने से मना कर दिया तो पुलिस ने 10 लाख रुपये रिश्वत के तौर पर देने की पेशकश की। मगर उन्होंने इसे ठुकरा दिया।
विज्ञापन


इसके बाद गुरुग्राम पुलिस ने पीड़ित वकील के घर पर जाकर सर्च अभियान चलाया। एडवोकेट सर्वेश कुमार गुप्ता ने बताया कि गुरुग्राम पुलिस ने गैर-कानूनी तरीके से सर्च अभियान चलाया है। उनके पास मेरे घर में सर्च करने का कोई वारंट नहीं था। सर्च के दौरान उन्होंने मेरी पत्नी को गैर-कानूनी तरीके से बंधक बनाकर रखा और उसका मोबाइल भी छीन लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्च के दौरान हरियाणा पुलिस पत्नी को अज्ञात जगह पर लेकर गई थी। मेरे घर पर सिर्फ सात साल की बेटी अकेली थी। पीड़ित ने मामले की शिकायत नयागांव थाना, हरियाणा के डीजीपी, पंजाब के डीजीपी और पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से की है। 

बता दें कि प्रेमी जोड़े की याचिका पर हाईकोर्ट ने 29 अगस्त को सुनवाई की थी और आदेश दिया था कि जब तक मामले की सुनवाई होती है तब तक प्रेमी जोड़े को सुरक्षा प्रदान की जाए। गुरुग्राम के पुलिस कमिश्नर को आदेश दिया था कि मामले की गंभीरता को देख जल्द से जल्द जांच करके एक हफ्ते में हलफनामा दायर करने को कहा था।


बार काउंसिल ने दिया हफ्ते का समय 
पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट बार काउंसिल ने हरियाणा के डीजीपी और गुरुग्राम के पुलिस कमिश्नर को एक पत्र लिखा है। बार काउंसिल ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। पत्र में बार काउंसिल ने लिखा कि जिन कर्मचारियों ने यह गैर-कानूनी कार्रवाई की है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed