{"_id":"5f8d11ec2c40fb1fc33dc871","slug":"haryana-police-officers-and-workers-not-getting-weekly-rest","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरियाणाः सिपाही हो या निरीक्षक, 15 फीसदी को नहीं मिला साप्ताहिक विश्राम, नाखुश हैं डीजीपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणाः सिपाही हो या निरीक्षक, 15 फीसदी को नहीं मिला साप्ताहिक विश्राम, नाखुश हैं डीजीपी
Mon, 19 Oct 2020 09:42 AM IST
खुशबू गोयल
यशपाल शर्मा, चंडीगढ़
यशपाल शर्मा, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Mon, 19 Oct 2020 09:42 AM IST
विज्ञापन
Haryana Police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा पुलिस में सिपाही से लेकर निरीक्षक तक रोजाना 15 प्रतिशत कर्मचारियों को साप्ताहिक विश्राम नहीं मिल रहा। जिलों से पुलिस महानिदेशक कार्यालय को आई रिपोर्ट चौंकाने वाली है। इनमें पाया गया है कि पुलिस मुख्यालय की ओर से साप्ताहिक विश्राम देने के लिए जारी स्थायी आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों व यूनिट को 2 मई 2016 व 16 जून 2016 को सिपाही से लेकर निरीक्षक तक साप्ताहिक विश्राम देने के स्थायी आदेश जारी किए थे। लेकिन पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी, यूनिट प्रमुख सहित अन्य अधिकारी आदेशों को लागू कराने में विफल रहे।
कर्मचारियों की कुल संख्या में से रोजाना 15 फीसदी कर्मचारियों को साप्ताहिक विश्राम दिया था, लेकिन इन आदेशों पर पूरी तरह अमल नहीं किया गया। पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी व यूनिट प्रमुख यह व्यवस्था बनाने में विफल रहे।
विज्ञापन
कानून व्यवस्था व वीवीआईपी ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मचारियों को डीजीपी की अनुमति के बाद साप्ताहिक विश्राम दिया जाना था, जो शुरू नहीं हो पाया। डीजीपी यह व्यवस्था पूरी तरह से लागू न होने पर अधीनस्थ अफसरों से नाखुश हैं। पुलिस महानिरीक्षक मुख्यालय की ओर से सभी यूनिट प्रमुखों को 2016 में जारी स्थायी आदेशों का पालन करने के लिए कहा गया है।

विश्राम न मिलने पर मानसिक तनाव का शिकार हो रहे पुलिस कर्मी
पुलिस कर्मियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए 2016 में साप्ताहिक विश्राम की व्यवस्था शुरू की गई थी। चूंकि, सप्ताह में सातों दिन काम करने से कर्मचारी मानसिक तनाव का शिकार हो रहे थे। उन्हें परिवार को देने के लिए भी समय नहीं मिल रहा था। पुलिस मुख्यालय ने आदेश तो जारी कर दिए, लेकिन धरातल पर अमल नहीं हो पाया। सिपाही से लेकर निरीक्षक तक की मुश्किलें पहले की तरह ही बनी हुई हैं।
अफसर देते हैं स्टाफ कम होने का हवाला
पुलिस विभाग में अधिकारियों व कर्मचारियों की संख्या लगभग 70 हजार है। इनमें से अधिकतर सिपाही से लेकर निरीक्षक पद पर कार्यरत हैं। इन्हें जब साप्ताहिक विश्राम देने की बारी आती है तो अफसर स्टाफ की कमी का हवाला देना शुरू कर देते हैं, इसलिए इन्हें हफ्ते में एक दिन भी छुट्टी नसीब नहीं हो पाती।

इन उच्च अधिकारियों को दिए साप्ताहिक विश्राम देने के निर्देश
निदेशक, राज्य चौकसी ब्यूरो, चेयरमैन हरियाणा पुलिस आवास निगम, निदेशक हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम, निदेशक हरियाणा पुलिस अकादमी, पुलिस महानिदेशक अपराध, पुलिस महानिदेशक राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो, एडीजीपी कानून एवं व्यवस्था, एडीजीपी गुप्तचर विभाग, एडीजीपी दूरसंचार, उप पुलिस महानिरीक्षक रेलवे व कमांडो, सभी पुलिस आयुक्त, सभी मंडल पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस महानिरीक्षक आईआरबी भौंडसी, पुलिस महानिरीक्षक यातायात, सभी जिला पुलिस अधीक्षक, सभी पुलिस उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक रेलवे, पुलिस अधीक्षक कमांडो नेवल, पुलिस अधीक्षक दूरसंचार, सभी आदेशक हरियाणा सशस्त्र पुलिस व सभी आदेशक आईआरबी।