{"_id":"66288933d622700239022527","slug":"haryana-police-inspector-arrested-by-cbi-for-taking-bribe-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: पांच लाख रुपये की रिश्वत लेते हरियाणा पुलिस का इंस्पेक्टर साथी सहित गिरफ्तार, सीबीआई ने किया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: पांच लाख रुपये की रिश्वत लेते हरियाणा पुलिस का इंस्पेक्टर साथी सहित गिरफ्तार, सीबीआई ने किया काबू
Wed, 24 Apr 2024 09:53 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 24 Apr 2024 09:53 AM IST
सार
आरोपी इंस्पेक्टर हरियाणा पुलिस में साइबर क्राइम में तैनात है। उसके पास एक शिकायत आई हुई थी। इसी में उसने केस दर्ज नहीं करने को लेकर 30 लाख रुपये की डिमांड की थी। मामला विजिलेंस के पास विचाराधीन था लेकिन कुछ समय पहले ही मामले की जांच सीबीआई को दी गई थी।
विज्ञापन
arrested, arrest demo
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीबीआई की टीम ने मंगलवार देर शाम चंडीगढ़ सेक्टर-23 में स्थित ज्वेलरी शॉप के पास से हरियाणा पुलिस के एक इंस्पेक्टर व उसके एक साथी को पांच लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर ने शिकायतकर्ता से उसके खिलाफ मामले को दबाने के लिए 30 लाख रुपये मांगे थे।
शिकायत के आधार पर सीबीआई ने आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ प्रीवेंशन आफ करप्शन एक्ट-7 व 8 सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को आज सीबीआई कोर्ट में पेश कर डिमांड पर लिया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक आरोपी इंस्पेक्टर हरियाणा पुलिस में साइबर क्राइम में तैनात है। उसके पास एक शिकायत आई हुई थी। इसी में उसने केस दर्ज नहीं करने को लेकर 30 लाख रुपये की डिमांड की थी। मामला विजिलेंस के पास विचाराधीन था लेकिन कुछ समय पहले ही मामले की जांच सीबीआई को दी गई थी।
विज्ञापन
लिखित शिकायत के बाद सीबीआई द्वारा आरोपी को पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया गया। आरोपी इंस्पेक्टर अपने एक साथी के साथ रिश्वत की पहली किस्त के 5 लाख रुपये लेने के लिए मंगलवार देर शाम चंडीगढ़ सेक्टर 23 स्थित ज्वेलरी शॉप के पास पहुंचा था लेकिन वहां पैसे लेते ही सीबीआई ने दोनों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया और उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।