फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana Police has arrested four people involved in loot in Karnal, Jind and Kaithal

राहगीरों से लूटपाट और स्नैचिंग में चार गिरफ्तार, तीन जिलों की 11 वारदातों का खुलासा

Thu, 30 Jan 2020 01:43 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करनाल (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Thu, 30 Jan 2020 01:43 AM IST
विज्ञापन
Haryana Police has arrested four people involved in loot in Karnal, Jind and Kaithal
सांकेतिक तस्वीर।

रात के समय राहगीरों पर चाकू से हमला कर लूटपाट और स्नैचिंग करने वाले गिरोह को पुलिस ने काबू कर लिया है। फिलहाल पुलिस के हाथ इस गिरोह के चार सदस्य लगे हैं, जो आल्टो कार में सवार होकर वारदात को अंजाम देते थे।

विज्ञापन


इस गिरोह ने 11 वारदातों का खुलासा किया है। इनमें 6 असंध थाना क्षेत्र की, 4 सफीदो व एक पूंडरी क्षेत्र की है। पुलिस ने चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। मामले का खुलासा एसपी सुरेंद्र भौरिया ने प्रेसवार्ता के दौरान किया।
विज्ञापन


एसपी सुरेंद्र भौरिया ने बताया कि असंध थाना क्षेत्र में एक गिरोह लगातार लूट और स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम दे रहा था, जिससे राहगीरों में दहशत बढ़ती जा रही थी। इस संबंध में असंध थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिधू को कड़ा संज्ञान लेने के निर्देश दिये गये थे। इसके बाद थाना प्रभारी ने उप निरीक्षक बलवान सिंह की अध्यक्षता में एक टीम का गठन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम को  28 जनवरी को गुप्त सूचना मिली की कुछ लड़के एक आल्टो कार में घूम रहे हैं और ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उनके पास हथियार भी हैं, वे किसी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते हैं। 

इस सूचना पर तुरंत संज्ञान लेते हुए खिजराबाद रोड से कैथल रोड की तरफ असंध में घेराबंदी करके कार में सवार चार आरोपी सचिन निवासी राहड़ा थाना असंध करनाल, मनदीप उर्फ गूला निवासी राहड़ा थाना असंध करनाल, गोबिंदा उर्फ आयरन निवासी मलिकपुर थाना सफीदों जिला जींद, रामनिवास निवासी मलिकपुर थाना सफीदों जिला जींद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों से अभी पूछताछ कर रही है कि उनके साथ इस वारदात में और कौन कौन शामिल थे और कार चोरी की है या नहीं।

दो बदमाशों पर पहले भी हैं मामले दर्ज
पुलिस ने बदमाशों से तीन तेजधार हथियार बरामद किये हैं, जिनमें दो चाकू व एक तलवार है, जिनसे वार कर ये बदमाश वारदात को अंजाम देते थे। इसके साथ ही पुलिस ने वह कार भी बरामद कर ली है जिसमें बैठकर ये रात को सड़कों पर घूमते थे। इनमें आरोपी सचिन के खिलाफ पहले भी लूट व चोरी के 5 मामले दर्ज हैं और आरोपी मनदीप उर्फ गुला के खिलाफ भी लूट का एक मामला कैथल जिला में दर्ज है। 

इन वारदातों का किया खुलासा

  • 17 जनवरी की रात को सफीदो रोड से गुरुद्वारा असंध के पास एक व्यक्ति से 1800 रुपये व एक मोबाइल चाकू  की नोंक पर छीना था। असंध थाना में मामला दर्ज है।
  • 17 जनवरी की रात समय करीब 01.20 बजे गांव जयसिंहपुरा के समीप  एक व्यक्ति को चाकू से घायल कर 8 हजार रुपये छीन थे। असंध थाना में मामला दर्ज है।
  • 19 जनवरी की रात को गावं ठरी के पास चाकू की नोक पर 3 हजार रुपये व एक मोबाइल छीना था। असंध थाना में मामला दर्ज है।
  • 20 जनवरी की रात को गांव सालवन के पास से एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर 9 हजार रुपये व मोबाइल छीना था। असंध थाना में मामला दर्ज है।
  •  20 जनवरी की रात करीब 08:00 बजे गांव बल्ला में गैस एजेंसी के पास से एक आदमी से चाकू की नोंक पर सोने की अंगूठी, एक मोबाइल, 1600 रुपये व एक घड़ी छीनी थी। असंध थाना में मामला दर्ज है।
  • 23 जनवरी की रात को गांव फफड़ाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को बीच रास्ते में रोककर चाकू की नोंक पर उसे जान से मारने की धमकी देकर उससे 9 हजार रुपये छीने थे। असंध थाना में मामला दर्ज है।
  • 25 जनवरी की रात को कैथल पुंडरी के गांव बरसाना के समीप एक व्यक्ति का अपहरण करके उसका कैंटर जिसमें भैंस थी व 7 हजार रुपये छीने थे जिस संबंध में जिला कैथल के थाना पुंडरी में मामला दर्ज है। 
  • 23 जनवरी की रात को जींद के गांव खेड़ाखेमावती सफीदो में चाकू मारकर लूटपाट की घटना को अनजाम दिया। इस संबंध में जिला जींद के थाना सफीदो में मामला दर्ज है। 
  •  23 जनवरी की रात को जींद के गांव आफताबगढ़ सफीदो के पास एक व्यक्ति को चाकू मारकर 8500 रुपये व मोबाइल छीना। जिस संबंध में थाना सफीदो में मामला दर्ज है। 
  •  23 जनवरी की रात को जींद के गांव खेड़ाखेमावती के पास चाकू की नोक पर 4660 रुपये व एक मोबाइल छीना था, जिस संबंध में थाना सफीदो में मामला दर्ज है।
  •  23 जनवरी की रात को रेलवे फाटक के पास गोहाना रोड सफीदो से एक व्यक्ति से 4000 रुपये व मोबाइल फोन छीना था, जिस संबंध में थाना सफीदो में मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed