फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana plans to double the limit of Kisan Credit Card after 12 years

हरियाणा: किसानों के लिए अच्छी खबर, 12 साल बाद किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट दोगुना करने की योजना

Fri, 06 Aug 2021 02:41 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 06 Aug 2021 02:41 AM IST
सार

वर्ष 2009 से किसानों की कर्ज की लिमिट नहीं बढ़ाई गई है। वहीं, कई साल से सहकारी समितियों के नए मेंबर भी नहीं बनाए जा रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन समेत अन्य किसान संगठन इसको लेकर लगातार मांग करते रहे हैं।

विज्ञापन
Haryana plans to double the limit of Kisan Credit Card after 12 years
फाइल फोटो।

विस्तार

किसान आंदोलन के बीच हरियाणा सरकार किसानों के लिए बड़ा फैसला लेने की तैयारी में है। करीब 12 साल बाद किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट डेढ़ लाख रुपये से दो गुना बढ़ाकर तीन लाख रुपये करने की योजना है। बंद चल रहे मेंबर क्रेडिट लिमिट (एमसीएल) को भी शुरू किया जाना है।

विज्ञापन


प्रस्ताव की फाइल मुख्यमंत्री मनोहर लाल के पास है और इसको लेकर राय ली जा रही है। इस बार हरको बैंक के 82 करोड़ रुपये के मुनाफे में आने से सरकार जल्द किसानों को यह तोहफा दे सकती है।
विज्ञापन

  
वर्ष 2009 से किसानों की कर्ज की लिमिट नहीं बढ़ाई गई है। वहीं, कई साल से सहकारी समितियों के नए मेंबर भी नहीं बनाए जा रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन समेत अन्य किसान संगठन इसको लेकर लगातार मांग करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऋण की राशि दो गुना करने और नए मेंबर बनाने को लेकर पूरा खाका तैयार कर लिया है। गौरतलब है कि हरको बैंक किसानों को कृषि के लिए 7 प्रतिशत ब्याज पर पैसा देता है। समय पर अपनी किस्त जमा करने वाले किसानों को 4 प्रतिशत राज्य सरकार और 3 प्रतिशत केंद्र सरकार रिबेट देती है। ऐसे में यह किसान को जीरो प्रतिशत पर पड़ता है। 

साढ़े ग्यारह हजार करोड़ का ऋण दिया
हरको बैंक ने प्रदेश में साढ़े ग्यारह हजार करोड़ रुपये का ऋण 11.50 लाख से अधिक किसानों को दे रखा है। इनमें से 8.17 लाख किसानों के खाते लगातार चल रहे हैं, जबकि 3.50 लाख किसान ऐसे हैं, जो एनपीए हो चुके हैं।

बैंक एक बार फिर वन टाइम सैटलमेंट योजना लाने की तैयारी कर रहा है, ताकि किसानों से रिकवरी हो सके। हरको बैंक की शुरुआत नवंबर 1966 में हुई थी। इसके प्रदेश में जिलास्तर पर 19 केंद्रीय सहकारी बैंक, 594 शाखाएं और 718 पैक्स (प्राइमरी एग्रीकल्चर क्रेडिट सोसायटी) हैं। 

लिमिट दो गुना करने की योजना पर काम चल रहा है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल इसके प्रति सकारात्मक हैं। दूसरा, रिकवरी पर जोर दिया जा रहा है, ताकि बैंक के पास पैसे की कमी न रहे। वन टाइम सैटलमेंट योजना भी लाई जाएगी। किसानों को चाहिए वे लोन लेकर वापस दें, ताकि अन्य जरूरतमंद किसानों को भी लाभ मिल सके। - अरविंद यादव, चेयरमैन, हरको बैंक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed