{"_id":"63935c2148c953409c074617","slug":"haryana-person-trapped-in-sutlej-river-rescued-after-nine-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nangal News: सतलुज नदी में नहाने उतरा व्यक्ति, पानी बढ़ने पर फंसा, नौ दिन बाद बाहर निकाला गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nangal News: सतलुज नदी में नहाने उतरा व्यक्ति, पानी बढ़ने पर फंसा, नौ दिन बाद बाहर निकाला गया
Fri, 09 Dec 2022 09:39 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, नंगल (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, नंगल (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 09 Dec 2022 09:39 PM IST
सार
थाना प्रभारी दानिशवीर सिंह ने बताया कि जानकारी मिलते ही वह मौके पर पंहुचे सुरेश कुमार पुत्र स्वर्गीय पाला राम को बाहर निकाला। पूछताछ में उसने बताया कि वह हरियाणा के शाहाबाद का रहने वाला है और यहां मजदूरी करता है।
विज्ञापन
व्यक्ति को सतलुज नदी से बाहर निकाला गया।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के नंगल में सतलुज में नहाने उतरा हरियाणा निवासी सुरेश नौ दिन तक नदी में फंसा रहा। जानकारी मिलने पर फ्लाईओवर बना रही कंपनी के कर्मचारियों ने पुलिस की सहायता से उसे बाहर निकाला। कंपनी के साइट इंजीनियर अंशुल द्विवेदी ने बताया कि कुछ दिन पहले कर्मचारियों को एक व्यक्ति सतलुज नदी के बीच में खाली जमीन पर दिखाई दिया।
विज्ञापन
लोगों ने सोचा कि वह मछली पकड़ने आया होगा लेकिन शुक्रवार को वह फिर वहीं बैठा दिखाई पड़ा तो कर्मचारियों ने सूचित किया। अंशुल ने बताया कि जब उस व्यक्ति से पूछताछ हुई तो उसने बताया कि वह 30 नवंबर को बाबा ऊधो मंदिर के पास सतलुज नदी में नहाने उतरा था। नहाने के उपरांत वह नदी के बीच में खाली जगह पर सो गया।
विज्ञापन
एक दिसंबर को बीबीएमबी ने नदी में भारी मात्रा में पानी छोड़ दिया। इस कारण वह सतलुज में ही फंसा रह गया। इसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया और फिर व्यक्ति को रेस्क्यू किया गया। थाना प्रभारी दानिशवीर सिंह ने बताया कि जानकारी मिलते ही वह मौके पर पंहुचे सुरेश कुमार पुत्र स्वर्गीय पाला राम को बाहर निकाला। पूछताछ में उसने बताया कि वह हरियाणा के शाहाबाद का रहने वाला है और यहां मजदूरी करता है। थाना प्रभारी ने कहा कि उक्त व्यक्ति के परिजनों को बुलाकर अच्छी तरह पूछताछ के उपरांत उनके हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन