फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Haryana News: Police is searching accuseds of Rattewali village case

पंचकूला : रत्तेवाली में बवाल के पांच दिन बाद भी पुलिस की दबिश जारी, ग्रामीणों में खौफ

Sun, 08 Nov 2020 01:28 PM IST
ajay kumar अवधेश शुक्ला, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
अवधेश शुक्ला, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 08 Nov 2020 01:28 PM IST
विज्ञापन
Haryana News: Police is searching accuseds of Rattewali village case
फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

पंचकूला के गांव रत्तेवाली में हुए बवाल के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अधिकारियों ने पुलिस की कई टीमों का गठन किया है। हर टीम में एक एसीपी और एक एसएचओ स्तर के अधिकारी को शामिल किया गया है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने टीम को आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। इसी के साथ पुलिस की टीमों ने दबिश देना शुरू कर दिया है। इससे ग्रामीणों में खौफ का माहौल है। 

विज्ञापन


पुलिस की टीमों ने शुक्रवार रात और शनिवार दिन में गांव रत्तेवाली, श्यामटू, टोका, खंगेशरा, रायपुररानी, खेतपुराली, आशरेवाली, बुंग्गा, टिब्बी, त्रिलोकपुर, टापरियों, पारवाला, कोट बिल्ला, अलीपुर में दबिश दी। इतना ही नहीं पुलिस के जवानों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आसपास क्षेत्र के खेत और नदी को भी खंगाला लेकिन एक भी आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लगा। हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं, इस मामले में अब तक 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। 
विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष से मिले ग्रामीण
गांव रत्तेवाली में तीन नवंबर को हुए बवाल के मामले को लेकर ग्रामीण शनिवार को हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता से मिले और पूरे प्रकरण से अवगत करवाया। ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस ने कई ऐसे लोगों के खिलाफ केस दर्ज किए हैं, जिनका इस मामले से कोई संबंध नहीं है। इस पर विधानसभा अध्यक्ष ने ग्रामीणों से ऐसे लोगों के नाम की लिस्ट और साक्ष्य मांगें हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी भी निर्दोष को फंसने नहीं देंगे। लिस्ट मिलने के बाद इस मामले को लेकर उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा, पुलिस आयुक्त सौरभ सिंह और पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा के साथ मीटिंग करेंगे। इस दौरान जिला परिषद सदस्य देशराज पोसवाल, गांव के सरपंच रॉकी राम, पाला राम, तरसेम शर्मा, राम सिंह, श्यामटू के पूर्व सरपंच रामकरण, खटौली के पूर्व सरपंच नत्थू सिंह, मट्टावाला के पूर्व सरपंच रति राम, भाजपा मंडल बरवाला के प्रधान गौतम राणा आदि मौजूद रहे।

शादी समारोह को लेकर मांगी मोहलत
गांव रत्तेवाली के ग्रामीणों ने हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता के समक्ष पुलिस कार्रवाई को दो दिन स्थगित करने की मांग भी रखी। लोगों ने बताया कि गांव में एक लड़की की शादी है। ऐसे में पुलिस का गांव में बार-बार दबिश देना उचित नहीं है। शादी समारोह के मद्देनजर पुलिस की कार्रवाई को दो दिन के लिए रोका जाए। इस पर ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि वह इस मामले को लेकर पुलिस उपायुक्त मोहित हांडा से बात करेंगे और मानवता के नाते मोहलत जरूर दिलाएंगे।

ग्रामीणों का कानून को हाथ में लेना गलत
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने मुलाकात के दौरान ग्रामीणों से कहा कि कानून को हाथ में लेना गलत है। वह जिले की कानून व्यवस्था को किसी भी सूरत में बिगड़ने नहीं देंगे। यदि किसी भी व्यक्ति ने गलत कार्य किया है तो उसे सजा जरूर दिलाएंगे। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने क्षेत्र में अवैध खनन को लेकर पहले भी उन्हें लिखित शिकायत दी थी, जिस पर कार्रवाई के लिए उन्होंने उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा को कहा था।

उपायुक्त ने शिकायत को गंभीरता से लेकर जांच के लिए टीम गठित की। टीम ने खनन स्थल का निरीक्षण किया और रिपोर्ट में शिकायत को सही ठहराया। इसके बाद खनन लाइसेंस सस्पेंड करने के साथ ठेकेदार पर जुर्माना भी लगाया गया। यदि ग्रामीणों को किसी तरह की शिकायत है तो वह प्रशासनिक अधिकारियों से मिल सकते हैं। यदि वहां सुनवाई नहीं होती है तो वह सरकार से गुहार लगा सकते हैं लेकिन कानून को हाथ में नहीं लिया जा सकता है। जबकि तीन नवंबर को कुछ शरारती तत्वों ने निजी लाभ के लिए कानून को हाथ में लिया, जो गलत है।  

पांच दिन बाद खनन स्थल पर पहुंची टेक्निकल टीम
बवाल के पांच दिन बाद शनिवार को टेक्निकल टीम खनन स्थल पर पहुंची। खनन ठेकेदार प्रदीप गोयल ने बताया कि टीम के सदस्यों ने जायजा लेने के साथ वहां की स्थिति को सुधारने का कार्य शुरू कर दिया है। धर्म कांटा, मुंशी ऑफिस और पर्ची ऑफिस को ठीक करने के साथ जेसीबी और लोडर मशीनों को भी ठीक करवाया जा रहा है। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारी जैसा आदेश देंगे कार्य करेंगे। उन्होंने खनन कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए पुलिस अधिकारियों से गुहार लगाई है। कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए खनन स्थल पर पुलिस टीम को तैनात करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed