{"_id":"5e2864cf8ebc3e4b403b2875","slug":"haryana-news-mla-balraj-kundu-raised-many-questions-during-training-session","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक कुंडू बोले- पहला घोटाला उठाने पर ही दर्ज कराया केस, आगे तो गोली भी मार सकते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक कुंडू बोले- पहला घोटाला उठाने पर ही दर्ज कराया केस, आगे तो गोली भी मार सकते हैं
Wed, 22 Jan 2020 09:41 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 22 Jan 2020 09:41 PM IST
सार
- महम के आजाद विधायक ने प्रशिक्षण कार्यक्रम में निकाला गुबार।
- बोले- जो बड़े-बड़े घोटाले हुए हैं उन्हें कौन सी कमेटी के समक्ष उठाएं।
विज्ञापन
महम से निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के महम से निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू ने विधानसभा में प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम दिन जमकर अपना गुबार निकाला। चर्चा विधानसभा की समितियों के कार्य क्षेत्र और शक्तियों पर चल रही थी। इस दौरान बलराज कुंडू ने पहले तो लोकसभा सचिवालय से आए अफसरों से यह सवाल किया कि क्या विधानसभा समिति के चेयरमैन को सब कमेटी गठित करने का अधिकार है या नहीं।
विज्ञापन
इस पर लोकसभा सचिवालय के निदेशक जया कुमार टी ने जवाब दिया कि कर सकते हैं। तक कुंडू बोले कि विधायक सीमा त्रिखा विधानसभा की स्वास्थ्य समिति की अध्यक्ष हैं। वह कहती हैं कि नहीं कर सकते, यह अधिकार स्पीकर के पास ही है। इसके बाद खुद और अपने भाई पर दर्ज हुए केस का दर्द कुंडू की जुबान पर आ गया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि प्रदेश में जो बड़े-बड़े घोटाले हुए हैं, उन्हें विधानसभा की कौन सी समिति के समक्ष उठाएं। इस पर स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि उन्हें लेकर पिटीशन समिति के समक्ष रख सकते हैं। इसके बाद कुंडू बोले कि जो घोटाला उठाता है, उसके खिलाफ ही मामला दर्ज करा दिया जाए तो कौन सी समिति के पास जाएं, स्पीकर ने कहा कि फाइंडिंग कमेटी के पास।
विज्ञापन
स्पीकर ने कुंडू को कहा कि यह मामले उठाने का न तो समय है न स्थान, ये प्रशिक्षण का वक्त है। यह सुनते ही कुंडू का गुबार फूट पड़ा। उन्होंने कहा कि एक विधायक चार लाख लोगों की आवाज बनकर आया है। यह बताएं, वह घोटाले उठाए भी या नहीं। अभी तो पहला ही मामला उठाया और उन पर केस दर्ज करवा दिया गया, आगे तो गोली भी मार सकते हैं।
स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने कुंडू को समझाते हुए कहा कि आपके पास अपनी शिकायत रखने के लिए बहुत से स्थान हैं, जिस पर विधायक बोले कि मुझे तो कोई नजर नहीं आया। लोकसभा सचिवालय के अधिकारी जया कुमार टी ने कहा कि आपके पास बहुत अधिकार हैं, विधानसभा के रूल्स को पढ़िए।