{"_id":"5f5640709df772050028360c","slug":"haryana-news-in-hindi-taxi-way-work-started-at-hisar-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार एयरपोर्ट पर टैक्सी-वे का काम शुरू, रन-वे का भी जल्द होगा विस्तार: दुष्यंत चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार एयरपोर्ट पर टैक्सी-वे का काम शुरू, रन-वे का भी जल्द होगा विस्तार: दुष्यंत चौटाला
Mon, 07 Sep 2020 07:48 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Mon, 07 Sep 2020 07:48 PM IST
सार
- उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने नागरिक उड्डयन विभाग के अधिकारियों की ली बैठक
- पर्यावरण विभाग की एनओसी इसी महीने मिलने की उम्मीद, महत्वपूर्ण है ये एयरपोर्ट
विज्ञापन
नागरिक उड्डयन विभाग के अधिकारियों की बैठक लेते उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हरियाणा के हिसार एयरपोर्ट पर टैक्सी-वे का काम शुरू हो गया है। जल्द ही रन-वे का विस्तार कार्य भी कार्य शुरू हो जाएगा। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सोमवार को हरियाणा निवास में नागरिक उड्डयन विभाग के अधिकारियों की बैठक ली।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने बताया कि हिसार एयरपोर्ट को लेकर पर्यावरण विभाग की एनओसी इसी माह मिलने की उम्मीद है। इस मुद्दे को लेकर जल्द ही केंद्र के अधिकारियों के साथ बैठक होगी, जिसमें एनओसी मिलने की सारी अड़चनें दूर हो जाएंगी।
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ने बताया कि रन-वे विस्तार के कार्य की एनओसी आनी बाकी है लेकिन सरकार ने काम करने वाली एजेंसी को मशीनें रखने की इजाजत दे दी है। एनओसी मिलते ही रन-वे विस्तार का काम तत्काल शुरू हो जाएगा। उसके बाद टर्मिनल बनाना भी आरंभ करेंगे। यह हवाई अड्डा हरियाणा के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन