{"_id":"5fd0f78e8ebc3e3eb7608955","slug":"haryana-news-in-hindi-schools-will-reopen-in-haryana-from-december-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में 14 दिसंबर से फिर खुलेंगे स्कूल, 10वीं व 12वीं के छात्र ही आएंगे, मानने होंगे ये निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में 14 दिसंबर से फिर खुलेंगे स्कूल, 10वीं व 12वीं के छात्र ही आएंगे, मानने होंगे ये निर्देश
Wed, 09 Dec 2020 09:50 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 09 Dec 2020 09:50 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में 14 दिसंबर से सरकारी व निजी स्कूल फिर से खुल जाएंगे। सरकार ने केवल 10वीं व 12वीं के छात्रों को ही स्कूलों में बुलाने का निर्णय लिया है। आठवीं कक्षा तक के स्कूल आगामी आदेश तक बंद ही रहेंगे। अब 9वीं व 11वीं की कक्षाएं भी नहीं लगेंगी। स्कूलों को दोबारा से खोलने का निर्णय बुधवार देर शाम शिक्षा मंत्री कंवर पाल की अध्यक्षता में हुई उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया। इसमें शिक्षा विभाग के सभी उच्च अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
स्कूल खुलने पर मुखिया को आठ दिसंबर 2020 को जारी स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी का पालन सुनिश्चित करना होगा। 14 दिसंबर से स्कूलों में पहले की तरह कक्षाएं तो लगेंगी लेकिन कोरोना के मद्देनजर सिर्फ बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थी ही स्कूल आएंगे। इसके लिए भी अभिभावकों की अनुमति जरूरी होगी।
विज्ञापन
मुखिया को स्कूल खुलने से पहले परिसर को पूरी तरह सैनिटाइजेशन करवाना होगा। हरियाणा के कई जिलों में बड़ी संख्या में छात्र कोरोना पॉजिटिव मिले थे। जिसके बाद सरकार ने 20 से 30 नवंबर तक सभी स्कूल बंद कर दिए थे। इसके बार फिर समीक्षा हुई और स्कूलों को 10 दिसंबर तक बंद रखने का निर्णय लिया गया। बुधवार को हुई बैठक में 14 दिसंबर से खोलने पर सहमति बनी है। 11 दिसंबर को स्कूल खुलते भी तो एक ही दिन की पढ़ाई होती, चूंकि 12-13 दिसंबर को शनिवार-रविवार की छुट्टी है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की इन हिदायतों का करना होगा पालन
- कक्षाओं में सोशल डिस्टेंसिंग सुनिश्चित करनी होगी।
- स्कूल आने वाले सभी शिक्षकों व विद्यार्थियों की स्क्रीनिंग की जाएगी।
- कोरोना के बिना लक्षण वालों को ही परिसर में प्रवेश मिलेगा।
- बिना लक्षण वाले शिक्षकों व विद्यार्थियों के कोरोना टेस्ट की व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग के स्थानीय अफसरों के साथ मिलकर करनी होगी, निगेटिव रिपोर्ट वाले छात्रों को ही स्कूल आने की अनुमति दें।