{"_id":"5f3408069df7720500282c91","slug":"haryana-news-in-hindi-municipal-commissioner-appointed-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निकायों को मिले नए ‘बॉस’, पालिका आयुक्त नियुक्त, 11 आईएएस को मिली जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निकायों को मिले नए ‘बॉस’, पालिका आयुक्त नियुक्त, 11 आईएएस को मिली जिम्मेदारी
Thu, 13 Aug 2020 01:55 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 13 Aug 2020 01:55 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
हरियाणा सरकार ने राज्य के सभी नगर परिषदों और नगर पालिकाओं के कार्य में तेजी लाने के उद्देश्य से सृजित किए गए जिला पालिका आयुक्त के पदों पर 11 आईएएस और एचसीएस अधिकारियों को नियुक्त किया है। ये अफसर अब जिलों में नगर निकायों के नए ‘बॉस’ होंगे।
विज्ञापन
आईएएस अधिकारियों में जय कृष्ण अभीर को महेंद्रगढ़ का जिला पालिका आयुक्त, हरियाणा महिला विकास निगम लिमिटेड की प्रबंध निदेशक संगीता तेतरवाल को सिरसा का, स्मार्ट सिटी फरीदाबाद की अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी और फरीदाबाद सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड की मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोनिका गुप्ता को पलवल का जिला पालिका आयुक्त नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
उधर, 8 एचसीएस अधिकारी जिन्हें जिला पालिका आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है, उनमें उच्चतर शिक्षा विभाग के अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) और नोडल अधिकारी, ग्रीवांसिज दिनेश सिंह यादव को रेवाड़ी का, महेंद्रगढ़ के अतिरिक्त उपायुक्त और आरटीए सचिव मुनीश नागपाल को नूंह का, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) और विशेष सचिव कुलबीर सिंह को कैथल का, गुरुग्राम महानगरीय विकास प्राधिकरण, गुरुग्राम की संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशिमा सांगवान को झज्जर का, स्वास्थ्य सेवाएं, हरियाणा की अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) अमृता सिंह को भिवानी, अतिरिक्त परिवहन आयुक्त संवर्तक सिंह खंगवाल को फतेहाबाद, हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड करनाल के जोनल प्रशासक डॉ. सुशील कुमार को जींद, करनाल के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) नरेंद्र पाल मलिक को कुरुक्षेत्र का जिला पालिका आयुक्त नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
इन जिला पालिका आयुक्तों को कई शक्तियां दी गई है, जो वर्तमान में नगर परिषदों और नगर पालिकाओं में जिला उपायुक्तों और शहरी स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक को दी जा रही हैं। शेष 10 जिलों में नगर निगम के आयुक्त अपने वर्तमान कार्यभार के अलावा जिला पालिका आयुक्त के रूप में कार्य करेंगे।