{"_id":"5fe6381f8ebc3e3e7a6aa4af","slug":"haryana-news-in-hindi-farmers-will-go-to-delhi-regarding-syl-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसवाईएल के पानी को लेकर दिल्ली कूच करेंगे किसान, 30 दिसंबर से जनजागरण अभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसवाईएल के पानी को लेकर दिल्ली कूच करेंगे किसान, 30 दिसंबर से जनजागरण अभियान शुरू
Sat, 26 Dec 2020 01:25 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 26 Dec 2020 01:25 AM IST
विज्ञापन
अटेली के पूर्व विधायक नरेश यादव पत्रकारों से वार्ता करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के किसान एसवाईएल (सतलुज-यमुना लिंक नहर) के पानी को लेकर जल्दी दिल्ली कूच करेंगे। इसके लिए 30 दिसंबर से जनजागरण अभियान शुरू किया जाएगा। हरियाणा युवा किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष व अटेली से पूर्व विधायक नरेश यादव ने यहां प्रेस वार्ता में यह बात कही।
विज्ञापन
यादव ने कहा कि केंद्र सरकार के ढुलमुल रवैये के कारण आज दक्षिणी हरियाणा के अहीरवाल क्षेत्र के किसान एक-एक बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। भूजल हजारों फीट नीचे जा चुका है। सारे क्षेत्र को डार्क जोन घोषित किया हुआ है। नए ट्यूबवेल भी नहीं लगा सकते, इसलिए नहरी पानी ही एकमात्र समाधान है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- हर बार किस्मत नहीं देती साथ...दो माह पहले मौत के मुहाने से लौटा, अब ठीक वैसे ही 'साथी' संग गई जान
विज्ञापन
यादव ने दोहराया कि जब तक एसवाईएल नहर का निर्माण नहीं हो जाता, तब तक हरियाणा में उपलब्ध नहरी पानी की मात्रा अहीरवाल क्षेत्र में बढ़ाई जाए। सुप्रीम कोर्ट के हरियाणा के हक में फैसले के बावजूद पंजाब पानी की एक बूंद हरियाणा को देने को तैयार नहीं है। यादव ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी से अपील की है कि वे पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से हठधर्मिता को छोड़ सुप्रीम कोर्ट के फैसले का सम्मान करते हुए जल्द हरियाणा को पानी दिलवाने का प्रबंध करें।
यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है कि जिस तरह उन्होंने देश में धारा 370 जैसे कभी न खत्म होने वाले मुद्दों को आसानी से सुलझा दिया, उसी तरह एसवाईएल के मुद्दे को भी सुलझाकर इस समस्या का हल करें।
यह भी पढ़ें- कौन थे पंडित गोलकनाथ, जिनके नाम पर बना पंजाब का सबसे पुराना चर्च, रोचक है इतिहास
‘किसानों की मांगों को माने सरकार'
यादव ने केंद्र सरकार और देश के सभी सांसदों ने अपील की है कि लोकसभा का विशेष सत्र बुलाकर देश के किसानों की मांगों का तुरंत प्रभाव से समाधान करें और एसवाईएल के निर्माण का कार्य संपन्न करवाएं। वह कानूनों को रद्द करने के पक्ष में नहीं हैं। किसान की मांगों के अनुसार संशोधन किए जाएं।