हरियाणा: जंगल में खड़ी थी बाइक, नजदीक पहुंचा युवक तो नजारा देख रह गया हैरान
- इंद्री-लाडवा रोड पर गांव अंधगढ़ के पास मिला शव, पास में खड़ी थी बाइक
- शाहाबाद में कलसाना निवासी था मोहन, कुरुक्षेत्र में करता था कारपेंटर का काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंद्री-लाडवा रोड पर गांव अंधगढ़ के पास गुरुवार की रात अज्ञात हमलावरों ने चाकुओं से गोदकर एक कारपेंटर की हत्या कर दी। मृतक की शिनाख्त शाहाबाद के कलसाना निवासी मोहन-30 के रूप में हुई है। उसकी बाइक भी शव के समीप जंगल में खड़ी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में भिजवा दिया।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह अंधगढ़ गांव निवासी एक ग्रामीण अपने खेत में जा रहा था। तभी उसने जंगल में एक मोटरसाइकिल खड़ी देखी। जब पास गया तो वहां एक व्यक्ति को शव पड़ा हुआ था। ग्रामीण ने तुरंत घटना की सूचना कंट्रोल रूम को दी। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम को बुलाया।
यह भी पढ़ें- तस्वीरें: प्रेमी की मौत सह नई पाई प्रेमिका, ठीक वैसे ही सीढ़ी में फंदा लगा जान दी
पुलिस के अनुसार मृतक के शरीर पर चाकुओं के कई निशान थे। शव की शिनाख्त के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि मोहन कुरुक्षेत्र में कारपेंटर का काम करता था। वह प्रतिदिन गांव से ही आता जाता था। गुरुवार को काम के बाद वह वापस घर नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद सुबह पुलिस ने उसके शव मिलने की सूचना दी। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर हत्या का मामला दर्जकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
लूट तो नहीं हत्या की वजह
कलसाना गांव निवासी मोहन की हत्या के बाद आशंका जताई जा रही है कि रास्ते में लूटपाट के लिए आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया है। कारण कि मृतक के परिजनों ने किसी से रंजिश की बात से इंकार किया है। ऐसे में पुलिस के लिए हत्या का कारण ढूंढना चुनौती से कम नहीं है।
आखिर अंधगढ़ कैसे पहुंचा मोहन
हत्या की वारदात में सबसे अहम सवाल यह है कि शाहाबाद कलसाना निवासी मोहन-30 कुरुक्षेत्र में कारपेंटर का काम करता था और प्रतिदिन आता जाता था। ऐसे में वह इंद्री-लाडवा रोड पर गांव अंधगढ़ के पास कैसे पहुंच गया। आशंका है कि किसी ने उसे बहाने से बुलाया होगा या फिर आरोपी उसे अपने साथ लेकर आए होंगे। फिलहाल पुलिस की नजर आसपास के सीसीटीवी कैमरों और फोन कॉल पर टिकी हुई है। इंद्री थाना प्रभारी सतपाल सिंह के अनुसार पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।