फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Haryana News in Hindi: 525 new Coronavirus cases reported in Haryana today

हरियाणा के 21 जिलों में 525 नए पॉजिटिव मिले, 10 और मौतें, 9743 कुल संक्रमित

Fri, 19 Jun 2020 10:16 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Fri, 19 Jun 2020 10:16 PM IST
सार

  • 9743 पहुंची कुल संक्रमित मरीजों की संख्या, 4889 मरीज ठीक भी हुए
  • कई जिलों में मजबूत होती जा रही संक्रमण की चेन, गुरुग्राम सबसे प्रभावित 

विज्ञापन
Haryana News in Hindi: 525 new Coronavirus cases reported in Haryana today
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के विभिन्न जिलों में कोरोना संक्रमण की चेन मजबूत होती जा रही है। 24 घंटों में सूबे के 21 जिलों में 525 नए मामले भी सामने आए। जबकि 10 और मौतें इस संक्रमण से हुई। कुल संक्रमित मरीजों की संख्या अब 9743 हो गई है, जिसमें से 4889 मरीज ठीक हो गए हैं। जबकि 144 मरीजों की मौत हो गई है। रिकवरी की दर भी बढ़ कर 50.18 प्रतिशत हुई है।

विज्ञापन


संक्रमण की दर 4.83 प्रतिशत पहुंच गई है। वेंटिलेटर और ऑक्सीजन सपोर्ट पर पड़े 63 मरीजों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। 24 घंटों में 333 मरीज ठीक भी हुए हैं। गुरुग्राम में 145, फरीदाबाद में 161, सोनीपत में 36, झज्जर में 7, नूंह में 12, अंबाला में 26, पलवल में 17, पानीपत में 7, पंचकूला में 13, जींद में 1, करनाल में 6, सिरसा में 2, फतेहाबाद में 2, भिवानी में 18, रोहतक में 20, महेंद्रगढ़ में 32, हिसार में 6, रेवाड़ी में 2, चरखी दादरी में 7, कैथल में 2 व कुरुक्षेत्र में 3 में नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। गुरुग्राम में 3, फरीदाबाद में 5, सोनीपत में 1, भिवानी में 1 मरीज की मौत हो गई है।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- शहीद के ताबूत से लिपट मां बोली--‘खड़ा हो जा पुत्त ‘मोहनी’ कित्थे चला गया तूं, रब्बा मैनूं चक लेंदा’
विज्ञापन
विज्ञापन


अब तक गुरुग्राम में 4136, फरीदाबाद में 2003, सोनीपत में 755, झज्जर में 174, नूंह में 129, अंबाला में 263, पलवल में 249, पानीपत में 118, पंचकूला में 74, जींद में 81, करनाल में 193, यमुनानगर में 69, सिरसा में 82, फतेहाबाद में 91, भिवानी में 181, रोहतक में 398, महेंद्रगढ़-नारनौल में 173, हिसार में 169, रेवाड़ी में 148, चरखी दादरी में 60, कैथल में 63 व कुरुक्षेत्र में 99 संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। जबकि 14 इटालियन और 21 अमेरिका से आए लोग भी संक्रमित पाए गए थे। 

ठीक होने वालों में गुरुग्राम में 2293, फरीदाबाद में 683, सोनीपत में 418, झज्जर में 108, नूंह में 110, अंबाला में 142, पलवल में 142, पानीपत में 78, पंचकूला में 40, जींद में 30, करनाल में 90, यमुनानगर में 20, सिरसा में 60, फतेहाबाद में 53, भिवानी में 79, रोहतक में 169, महेंद्रगढ़-नारनौल में 96, हिसार में 91, रेवाड़ी में 12, चरखी दादरी में 43, कैथल में 52, कुरुक्षेत्र में 61 मरीज रिकवर हो चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed